नई दिल्ली। मोदी सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम में निवेश 10 जुलाई 2020 तक किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत 48520 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर सोने की बिक्री सरकार करेगी। वहीं अगर कोई ऑनलाइन पेमेंट करे, तो उसे 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी। यानी ऑनलाइन पेमेंट करके सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत सोना 48020 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर खरीदा जा सकता है। वहीं बुधवार को बंद हुए बाजार के वक्त गोल्ड का रेट 48,888 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। इस प्रकार कोई ऑनलाइन पेमेंट करके गोल्ड खरीदना चाहे तो उसे इस वक्त प्रति दस ग्राम पर करीब 878 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं अगर बिना ऑनलाइन पेमेंट के गोल्ड खरीदा जाए तो भी यह 350 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा सस्ता पड़ेगा। वहीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत पिछले महीने भी गोल्ड बेचा गया था। उस वक्त यानी जून में आरबीआई ने लोगों को 4,677 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर गोल्ड ऐलाट किया था। यानी एक माह ही में अच्छा खासा फायदा लोगों को हो रहा है। ऐसे में कल तक यानी 10 जुलाई तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत सस्ते में गोल्ड खरीदा जा सकता है।
आइये जानते हैं कि यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम है क्या और अन्य फायदे क्या हैं। वैसे इस स्कीम में निवेश करने वालों को हर छह माह में एक बार ब्याज के रूप में रुपयों का भुगतान भी किया जाता है। आइये जानते विस्तार से।
मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत यह सोना बेचती है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से बीते शुक्रवार को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई थी। इस जानकारी के अनुसार 4,852 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर 24 कैरेट गोल्ड बेचा जाएगा। जो इस गोल्ड को खरीदेंगे उनको हर साल उनके निवेश पर ब्याज भी दिया जाएगा। यह ब्याज ढाई फीसदी होगा और हर 6 माह पर उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा यह गोल्ड बाद में निवेशक बाजार रेट पर बेच कर फायदा भी उठा सकते हैं। अगर कोई एक लाख रुपये का गोल्ड खरीदता है तो उसे हर साल सरकार की तरफ से 2500 रुपये दिया जाएगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं, तो ज्यादातर बैंकों ने आपको सीधे इसमें निवेश करने का विकल्प दे रखा है। इस प्रकार की खरीदारी में पेमेंट का ऑनलाइन माना जाएगा और गोल्ड कुछ ज्यादा ही सस्ता मिलेगा।
कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत खरीद सकता है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलेगा ही, इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज का यह पैसा निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त का भुगतान मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी 8 साल में होती है। लेकिन निवेशक चाहें तो 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद इसे बेच भी सकता है।
चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अभी कई सीरीज आनी हैं। ऐसे में अगर आप इस बार नहीं खरीद पाते हैं तो आगे भी आपके पास मौका रहेगा। यह मौका आपको इस प्रकार मिलेगा।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलटामेंट 8 सितंबर को किया जाएगा।
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें