नई दिल्ली, मई 13। कल यानी 14 मई को अक्षय तृतीया है, और इस दिन को सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप इस दिन सोना खरीदने से रह जाएं, तो निराश न हों। मोदी सरकार अक्षय तृतीया के बाद 17 मई 2021 को सस्ता गोल्ड बेचना शुरू करेगी। एक तो यह बाजार से थोड़ा सस्ता होगा, और अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपको और छूट दी जाएगी। कल यानी शुक्रवार की शाम को सरकार की तरफ से जारी होने वाले गोल्ड बांड का रेट का खुलासा रिजर्व बैंक करेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लोगों को निवेश का मौका 5 दिन के लिए मिलेगा। यह निवेश 17 मई से शुरू होगा। वित्त वर्ष 2021-22 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की यह पहली सीरीज है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री 17 मई से शुरू होकर 5 दिन तक चलेगी। इस दौरान निवेशक न्यूनतम 1 ग्राम भी गोल्ड खरीद सकते हैं। निवेशकों को यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 25 मई को जारी कर दिए जाएंगे।
वित्त मंत्रालय के अनुसार गोल्ड बॉन्ड का रेट इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की तरफ से जारी रेट के सामान्य औसत भाव से तय किया जाएगा। यह रेट निवेश की अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिवस के दौरान 99.9 शुद्धता वाले सोने का औसत भाव से निकाला जाएगा। गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिये ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के दाम में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी। वहीं निवेश पर हर साल ढाई फीसदी ब्याज अलग से दिया जाता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि 8 वर्षों की होती है। हालांकि इसे 5 पांच साल के बाद कैश कराया जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम 1 ग्राम सोने को खरीदा जा सकता है। वहीं कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार अधिकतम 4 किलोग्राम गोल्ड खरीद सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट और समान संस्थाएं के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए अपने ग्राहक को केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
वित्त मंत्रालय ने बताया है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितम्बर के बीच 6 किस्तों में जारी किया जाएगा। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई 2021 के बीच बेचा जाएगा। इसके बाद 24 मई से 28 मई तक दूसरी सीरीज की बिक्री शुरू होगी। इसके बाद 31 मई से 4 जून तक तीसरी सीरीज शुरू की जाएगी। 12 जुलाई से 16 जुलाई तक तौथी सीरीज के तहत गोल्ड बांड बेचा जाएगा। चौथी सीरीज के लिए बॉन्ड इश्यू तारीख 20 जुलाई तय की गई है। इसके बाद पांचवीं सीरीज 9 अगस्त से 13 अगस्त और छठी सीरीज 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बिक्री के लिए खुलेगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से खरीदा जा सकता है। वहीं लघु वित्त बैंक और भुगतान बैंकों को बॉन्ड बेचने की अनुमति नहीं होगी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका