SIP vs Step-Up SIP: शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी से निवेशकों की रुचि म्‍यूचुअल फंड SIP की तरफ बढ़ गया है, जोकि रेगुलर निवेश का एक आसान तरीका है. यही वजह है कि SIP में इनफ्लो तेजी से बढ़ा है. मार्च 2024 में SIP के जरिए रिकॉर्ड 1,99,219 करोड़ रुपए का निवेश किया गया.

Advertisement

आगे भी SIP को लेकर अच्छा ही माहौल लग रहा है. ऐसे में निवेशक अपनी छोटी-मोटी सेविंग से भी मोटी रकम तैयार कर सकते हैं. क्योंकि लॉन्ग टर्म की SIP में कम्‍पाउंडिंग का जबरदस्‍त फायदा होता है. वहीं, SIP के जरिए कम समय में ही फाइनेंशियल गोल पूरा किया जा सकता है.

Advertisement

इसके लिए स्‍टेप-अप एसआईपी (Step-Up SIP) का अच्छा ऑप्‍शन हो सकता है. जैसे अगर 1 करोड़ रुपए का मोटा फंड तैयार करने का टारगेट है, तो सामान्‍य SIP और स्‍टेप-अप SIP के जरिए इसे पूरा किया जा सकता है...

सामान्य SIP में निवेश से तैयार होगा बड़ा फंड

निवेशक रेगुलर SIP के जरिए 1 करोड़ रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि मंथली निवेश किया जाए. अगर निवेशक 12 साल तक मंथली 45 हजार जमा किया जाए तो मैच्योरिटी रकम 1.04 करोड़ रुपए तैयार हो जाएगा. इसमें निवेशक की ओर से निवेशित रकम 5400000 रुपए होंगे, जबकि 12% CAGR के दम पर 50.55 लाख रुपए शामिल है.

Advertisement

स्टेप-अप SIP में जल्दी बनेंगे करोड़पति

अब अगर निवेशक Step-Up SIP के जरिए निवेश शुरू करता है तो 10 साल में 1 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो जाएगा. Step-Up SIP Calculator के मुताबिक, मंथली 30 हजार निवेश किया जाए, जिसमें हर साल 10% स्‍टेप-अप किया हो, तो 12% CAGR से महज 10 साल में 1.01 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो जाएगा. इस फंड में निवेश के 57,37,473 रुपए और अनुमानित कैपिटल गेन 43,85,506 रुपए शामिल हैं.

Advertisement

कम्पाउंडिंग का तगड़ा फायदा

स्टेप-अप SIP में निवेशित रकम पर कम्पाउंडिंग का फायदा मिलेगा. दरअसल, आमदनी बढ़ने के साथ महंगाई भी बढ़ती है. इसलिए आय बढ़ने के अनुपात में निवेश की रकम भी बढ़ाना चाहिए. इससे कम्‍पाउंडिंग का तगड़ा फायदा होगा. इसलिए हर साल अपने निवेश को रिव्यू करें. SIP को स्‍टेप-अप करना चाहिए. SIP करते समय भी आप स्‍टेप-अप का ऑप्‍शन ले सकते हैं.