SIP Investment Calculation: बचपन में जब आप पैसे बचाने की सोचते होंगे तो आप अक्सर पिग्गी बैंक में पैसे जमा करते होंगे और फिर जब वह भर जाती होगी तो आपके पास एक साथ अधिक रकम होती थी जिससे आप अपने लिए गिफ्ट या कोई सामान खरीदने की सोचते होंगे। आज के समय में भी निवेश करने के लिए कई सारे ऑप्शन्स हैं और एसआईपी में निवेश करना भी लोगों के टॉप इंवेस्टमेंट ऑप्शन्स में से एक बनता जा रहा है। SIP में आप हर महीने 500 रुपए के छोटे सी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

Advertisement

इसमें बाजार के उतार चढ़ाव का असर पड़ता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप मंथली 500 रुपये का निवेश 10, 20, 25 साल के लिए करते हैं तो आपके पैसे कितने हो जाएंगे। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

5 साल के लिए अगर करेंगे हर महीने 500 रुपये का निवेश (SIP Investment Plan)

एसआईपी का औसत रिटर्न 12 फीसदी माना जाता है तो अगर आप 500 रुपये 5 साल तक निवेश करते हैं तो कुल 30,000 रुपए इन्‍वेस्‍ट करेंगे। 12 फीसदी के हिसाब से आपको 11,243 रुपए का रिटर्न मिलेगा और इस तरह 5 साल बाद आपको कुल 41,243 रुपए मिलेंगे।

Advertisement

10 साल के लिए अगर हर महीने 500 रुपये का निवेश करते हैं तो इतना मिलेगा रिटर्न (SIP Investment Tips)

अगर आप एसआईपी में हर महीने 500 रुपये का निवेश करते हैं तो 10 साल तक लगातार SIP के जरिए म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश करने पर आपको कुल 60,000 का निवेश करना होगा और ऐसे में 12 फीसदी के हिसाब से 56,170 रुपये ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे। 10 साल बाद आपको कुल 1,16,170 रुपए मिलेंगे।

Advertisement

15 साल के लिए एसआईपी करने पर मिलेगा इतना रिटर्न

अगर 500 रुपये की SIP को आप 15 साल के लिए लगातार करते हैं तो इसमें आपका निवेश 90,000 रुपये का हो जाएगा। इसपर 12 प्रतिशत के हिसाब से 1,62,288 रुपए ब्‍याज मिलेगा। इस तरह आप कुल 2,52,288 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

20 साल के बाद मिलेगा इतना रिटर्न

अगर आप ₹500 को लगातार 20 साल तक के एसआईपी में निवेश करते हैं 1,20,000 रुपये का ये कुल निवेश हो जाएगा और 12 फीसदी के हिसाब से आपको लगभग ब्‍याज 3,79,574 रुपये मिलेगा। इस तरह आप 20 साल में कुल 4,99,574 रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

Advertisement

25 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

मान लीजिए आप 25 साल के लिए एसआईपी करते हैं और इसमें हर महीने 500 रुपये का निवेश कर रहे हैं तो 25 साल में आपका कुल निवेश 1,50,000 रुपये का होगा। ऐसे में 12 फीसदी के हिसाब से 7,98,818 ब्‍याज के तौर पर हासिल होंगे और कुछ फंड आपको 9,48,818 रुपये मिलेंगे। (इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप एसआईपी में निवेश करें तो उससे पहले वत्तीय सलाहकार की सहायता जरूर लें।)