SIP Investment Calculation: पैसों को निवेश करने के कई सारे तरीके होते हैं। शेयर मार्केट से लेकर बैंक एफडी तक, लोग अपने पैसों को अलग-अलग तरह से इन्वेस्ट करके बढ़िया रिटर्न हासिल करते हैं। एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) भी निवेश का एक तरीका है। इसमें जोखिम होता है लेकिन आपको रिटर्न भी अच्छा मिलता है।

Advertisement

यह जरूरी नहीं है कि आप म्यूचुअल फंड्स में आप एकमुश्त ही इन्वेस्ट करें। आप एसआईपी के जरिए हर महीने भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज हम आपको एसआईपी कैलकुलेशन के माध्यम से बताएंगे कि कैसे सिर्फ 500 रुपये की एसआईपी से 1 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं।

Advertisement

500 रुपये की एसआईपी से बनेगा 1 लाख रुपये का फंड (SIP Investment Plan)

एसआईपी(SIP investment calculation) पर एवरेज 12% का ब्याज मिलने की संभावना होती है। मान लीजिए आप हर महीने 500 रुपये का निवेश एसआईपी में करते हैं। 10 साल के लिए हर महीने 500 रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो कुल निवेश राशि 60,000 रुपये होगी और इसपर 12 फीसदी के ब्याज के हिसाब से आपको लगभग 56,170 रुपये का रिटर्न मिलेगा। 10 साल के बाद आपके पास कुल 1 लाख 16 हजार 170 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

Advertisement

1000 रुपये की एसआईपी से मिलेगा 2 लाख का फंड (SIP Investment Tips)

अगर आप 1000 रुपये को हर महीने 10 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो आप आसानी से 2 लाख रुपये का मोटा फंड बना सकते हैं। 10 साल के लिए निवेश की गई ये राशि कुल 1,20,000 रुपये हो जाएगी। इसमें मिलने वाला रिटर्न 1,12, 339 रुपये होगा और कुल रिटर्न आपको 10 सालों के बाद 2,32, 339 रुपये हो जाएगा।

Advertisement

एसआईपी में निवेश करने के फायदे (SIP Investment Benefits)

एसआईपी(Systematic Investment Plan) में निवेश करने के कई फायदे हैं। इनमें से पहला फायदा ये है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार, निवेश की अवधि मासिक, तिमाही या छमाही का ऑप्‍शन चुन सकते हैं। इसके अलावा जब भी आपको जरूरत पड़े तो आप इस एसआईपी को रोक भी सकते हैं और अपनी एसआईपी से पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी इनकम बढ़ रही तो आप एसआईपी में पैसों का निवेश भी बढ़ा सकते हैं और वेल्थ क्रिएशन कर सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा आपको एसआईपी में निवेश किए हुए पैसों पर जो ब्याज मिलता है उस ब्याज पर भी ब्याज दिया जाता है। इसलिए एसआईपी को लॉन्ग टर्म के लिए करना चाहिए ताकि कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा आपको ज्यादा मिल सके। एसआईपी में निवेश करने पर आप बचत की आदत बना पाएंगे और आसानी से अपने लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।