Systematic Investment Plan Calculator: अगर आप नौकरी कर रहे हैं और आपकी सैलरी सिर्फ 20 हजार रुपये हैं तो आपको निवेश करने का मौका छोड़ना नहीं चाहिए। निवेश करने के लिए आपको बहुत अधिक पैसों की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 3 हजार रुपये से निवेश की तैयारी भी कर सकते हैं। एसआईपी में निवेश करने पर आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा।

Advertisement

सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें आपको इंटरेस्ट पर इंटरेस्ट यानी कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप एसआईपी में सिर्फ 3000 रुपये का निवेश करके 1 लाख का रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

सिर्फ 3000 रुपये हर महीने शुरू करें एसआईपी में निवेश

जी बिज की रिपोर्ट के अनुसार, आप 70:15:15 के एसआईपी सीक्रेट को यूज कर सकते हैं। इसमें अपनी कमाई का 70% अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग रखें। 20,000 रुपए का 70 फीसदी हुआ 14 हजार यानी आपको अपने सारे खर्चों को 14,000 रुपए से निपटाना होगा। फिर 15% पैसे से इमरजेंसी फंड बनाएं। इसमें फिर बचे हुए 15% पैसे को निवेश करें। यानी 3000-3000 रुपये आपको निवेश करने होंगे और बाकि 3000 रुपये का आपको फंड बनाना होगा। इससे हर महीने SIP में निवेश करना आपके लिए आसान होगा।

Advertisement

SIP से बनेगा 1 लाख रुपये का फंड

SIP के जरिए म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने पर ऐवरेज रिटर्न 12 फीसदी का माना जाता है। इसके साथ ही इसमें कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है। अगर आप हर महीने 3000 रुपये लगातार 30 सालों तक निवेश करते हैं तो 30 सालों में 10,80,000 रुपये निवेश होंगे। इस पर 12 फीसदी के हिसाब से आपको 95,09,741 रुपये सिर्फ ब्‍याज से मिलेंगे। 30 सालों के बाद आपके पास 1,05,89,741 रुपये हो जाएंगे।

Advertisement

वहीं, मान लीजिए कि आपको रिटर्न 14 प्रतिशत के हिसाब से मिल गया तो आपको 30 साल बाद 1,66,71,167 रुपए मिलेंगे। इससे आप कम पैसों में निवेश करके भी बढ़िया रिटर्न हासिल कर पाएंगे।

अगर आप 5000 रुपये का हर महीने एसआईपी में करते हैं निवेश

अगर आप हर महीने 5000 रुपये का एसआईपी में निवेश करते हैं तो आपको ऐवरेज रिटर्न 12 फीसदी अगर मिलता है तो 30 सालों तक हर महीने 5000 रुपये निवेश करने पर 18,00,000 रुपये निवेश होंगे। इस पर 12 फीसदी के हिसाब से आपको 1,58,49,569 रुपये सिर्फ ब्‍याज से मिलेंगे। 30 सालों के बाद आपके पास 1,76,49,569 रुपये हो जाएंगे।

Advertisement

10000 रुपये हर महीने 30 साल के लिए अगर निवेश करेंगे तो मिलेगा इतना रिटर्न

मान लीजिए आप हर महीने 10000 रुपये का एसआईपी में निवेश करते हैं तो ऐवरेज रिटर्न 12 फीसदी मिलने पर 30 सालों बाद 36,00,000 रुपये निवेश होंगे। इस पर 12 फीसदी के हिसाब से आपको 3,16,99,138 रुपये सिर्फ ब्‍याज से मिलेंगे। 30 सालों के बाद आपके पास 3,52,99,138 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

Advertisement

एसआईपी में निवेश करने पर आपको पोस्ट ऑफिस स्कीम, एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि जब भी आप म्‍यूचुअल फंड में निवेश करें तो बाजार के जोखिमों का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही, इसमें निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से बात जरूर करें ताकि आपको बाद में आर्थिक परेशानी न हो।