SIP Calculation for Dream Car: आपने अभी-अभी जॉब शुरु की है और आप अपनी नौकरी के 2 या 3 साल में ही कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह सपना सच हो सकता है। इसके लिए बस आपकोे यह पता होना चाहिए कि निवेश का सही तरीका क्या है।

Advertisement

आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) म्यूचुअल फंड में इंवेस्‍टमेंट शुरु कर सकते हैं। यह टाइम पीरियड महीना, ति‍माही, छमाही भी हो सकता है। इसमें आपको नियमित अंतराल थोड़ी-थोड़ी राश‍ि निवेश करता है। आइए अब आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने सपनों की कार के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

हर महीने 25,000 रुपये का करते हैं निवेश तो बन सकते हैं 50 लाख से अधिक कार के मालिक

अगर आप हर महीने में 25,000 रुपये की सेविंग्‍स कर लेते हैं तो इस रकम की SIP अगले 10 साल तक बनाए रखते हैं, तो करीब 58 लाख रुपये का फंड आप बना सकते हैं। इसमें SIP का सालाना रिटर्न 12 फीसदी लिया गया है। यानी, आपको SIP पर सालाना 12 फीसदी का औसत रिटर्न मिल रहा है। इस तरह, अब आसानी से अपनी फेवरेट कार मालिक बन सकते हैं।

Advertisement

हर महीने 20,000 रुपये का करते हैं निवेश तो 5 लाख की खरीद सकते हैं कार

अगर आप हर महीने में 20,000 रुपये की सेविंग्‍स कर लेते हैं। इस रकम की SIP अगले 2 साल तक बनाए रखते हैं, तो करीब 5 लाख रुपये का फंड आप बना सकते हैं। इसमें SIP का सालाना रिटर्न 15 फीसदी लिया गया है। यानी, आपको SIP पर सालाना 15 फीसदी का औसत रिटर्न मिल रहा है। इस तरह, अब आसानी से अपनी फेवरेट कार मालिक बन सकते हैं।

Advertisement

करोड़ों की कार के लिए ऐसे करें निवेश

यदि आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में प्रति माह निवेश करके भी करोड़ों की कार खरीद सकते हैं। मान लीजिए कि आपको एसआईपी पर 12 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है। अगर आपको 15 फीसदी सालाना स्‍टेपअप भी करते हैं तो हर महीने आपको 17500 रुपये के साथ शुरूआत करनी होगी। जिससे 20 साल में आप 5.02 करोड़ रुपए की मैच्‍योर्ड रकम पा सकेंगे।

Advertisement

1000 रुपये के SIP से भी आप करोड़ों की कार खरीद सकते हैं। आपको हर महीने 1000 रुपये का निवेश म्‍यूचुअल फंड में करना होगा। कई म्‍यूचुअल फंड ने 20 फीसदी तक या इससे भी ज्‍यादा का रिटर्न दिया है। आपको हर महीने 1000 रुपये का न‍िवेश करना होगा। इस अमाउंट को 20 साल तक जमा करने पर आप कुल 2.4 लाख रुपये जमा करते हैं। 20 साल में सालाना 15 फीसदी के रिटर्न पर आपका फंड बढ़कर 15 लाख 16 हजार रुपए हो जाएगा। वहीं, 20 फीसदी सालाना र‍िटर्न की बात करें तो यह फंड बढ़कर 31.61 लाख रुपए हो जाएगा। इतने पैसे में आप आसानी से कार खरीद सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, हमें यह समझना जरूरी है कि एसआईपी रिटर्न बाजार की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। यह बाजार में तेजी या मंदी से आपका रिटर्न भी घट-बढ़ सकता है। म्‍यूचुअल फंड पर न‍िवेशक को कम्‍पाउंडिंग का फायदा मिलता है।