नयी दिल्ली। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। साथ ही अमेरिका में नये राष्ट्रपति के पद संभालने जैसे बड़े इवेंट भी हो चुके हैं। ऐसे में जानकार निकट अवधि में शेयर बाजार के स्थिर रहने की संभावना जता रहे हैं। वहीं वैश्विक बिकवाली और चीन जैसे देशों में कोरोना को लेकर ताजा चिंताओं के बीच शुक्रवार को भारतीय सूचकांकों में मुनाफावसूली (निवेशक सूचकांकों के काफी ऊपर पहुंचने पर मुनाफा निकाल लेते, जिसे मुनाफावसूली या प्रोफिट बुकिंग कहा जाता है) देखी गई। फिलहाल 2 शेयर ऐसे हैं जो सिर्फ 3 से 5 हफ्तों में आपकी बढ़िया कमाई करा सकते हैं। आइए जानते हैं उनकी डिटेल।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट के लिए 1100 रु का टार्गेट रखा है। 3 से 5 हफ्तों में ये शेयर 1100 रु तक जा सकता है। इस समय ये शेयर 1022 रु पर है। यानी आप कुछ ही दिनों में प्रति शेयर 78 रु तक कमा सकते हैं। कंपनी की मार्केट कैपिटल 96,112.30 करोड़ रु है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ये शेयर अगर 960 रु तक गिरे तो इसमें और खरीदारी करें।
गोदरेज कंज्यूमर के लिए एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 880 रु का टार्गेट प्राइस रखा है। इस समय ये शेयर 779.6 रु पर है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 79,713.03 करोड़ रु है। बता दें कि गोदरेज कंज्यूमर के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में शिखर 808 रु रहा है। यानी ये शेयर 880 रु तक पहुंचने के लिए अपने इस स्तर को पीछे छोड़ देगा। गोदरेज कंज्यूमर ने इसे 799 रु पर खरीदने को कहा, जबकि 765 रुपये तक गिरने पर इस शेयर में निवेश बढ़ाने की सलाह दी गयी है।
आदित्य विजन एक छोटी कंपनी है। इस छोटी कंपनी के शेयर ने पिछले हफ्ते तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर ने 67.19 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं जेके टायर के शेयर ने सिर्फ 5 दिन में निवेशकों को 50.66 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर ने निवेशकों की 2 लाख रु की रकम को सिर्फ 5 दिन 3 लाख रु कर दिया। इसी तरह एंजेल फाइबर्स ने निवेशकों को पिछले कारोबारी हफ्ते में मालामाल बनाया। शेयर ने पिछले हफ्ते 42.78 फीसदी का रिटर्न दिया।
2 शेयर हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते काफी जबरदस्त रिटर्न दिया। संगम रिन्यूएबल्स ने निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 15.90 रु से 22.11 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 39.06 फीसदी का रिटर्न मिला। एमएफएल इंडिया के शेयर ने निवेशकों को पिछले हफ्ते 35.29 फीसदी रिटर्न दिया। एमएफएल इंडिया का शेयर 5 दिनों में 0.17 फीसदी से 0.23 रु पर पहुंच था।
अगर आपका इरादा शेयर बाजार में निवेश करने की का है तो आपको एक डीमैट खाते की जरूरत होगी। इसके लिए किसी ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करें। ये ब्रोकिंग फर्म शेयरखान, जियोजित या एंजेल ब्रोकिंग में कोई एक या इनके अलावा कोई और भी सकती है। ब्रोकिंग फर्म अपने एजेंट के माध्यम से आपको डीमैट खाता खुलवाने में मदद करेंगी।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!