Senior Citizen FD Rates: जब सीनियर सिटीजन्स के लिए सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की बात आती है, तो FD सबसे भरोसेमंद ऑप्शन में से एक है। FD कैपिटल को सुरक्षित रखती है और रेगुलर इंटरेस्ट देती है। यही वजह है कि कई सीनियर सिटीजन्स रिस्की इन्वेस्टमेंट के बजाय FD को पसंद करते हैं।

Advertisement

इसके अलावा, बैंक रेगुलर कस्टमर्स के मुकाबले सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा ब्याज देती हैं, जिससे उन्हें बेहतर रिटर्न मिलता है। देश के बड़े बैंक 3 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर 7% से 7.5% तक का इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। हमेशा अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए, ऐसे बैंक चुनें जो अच्छे ब्याज दे रही है।

Advertisement

देश के टॉप बैंकों की FD पर इंटरेस्ट रेट

  • इंडसइंड बैंक- प्राइवेट बैंकों में, इंडसइंड बैंक 6 से 12 महीने की FD पर 7.5% का सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है।
  • एक्सिस बैंक- 5 से 10 साल की मैच्योरिटी पीरियड वाली FD पर 7.35% का ब्याज दे रही है।
  • HDFC बैंक- 18 से 21 महीने के डिपॉजिट पर 7.10 परसेंट इंटरेस्ट मिल रहा है।
  • ICICI बैंक- 2 साल 1 दिन से 10 साल तक के डिपॉजिट पर 7.10% ब्याज दे रही है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक- 391 दिन से लेकर 23 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 7.10% इंटरेस्ट मिल रहा है।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- 5 से 10 साल के टेन्योर वाली डिपॉजिट पर 7.05% इंटरेस्ट दिया जा रहा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक- सीनियर सिटीजन्स को 390 दिनों की अवधि वाली FD पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा- सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की अवधि वाली FD पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- सीनियर सिटीजन्स को 456 दिनों की अवधि वाली FD पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है।
  • केनरा बैंक- सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की अवधि वाली FD पर 7% ब्याज दर दे रहा है।

इस तरह सीनियर सिटीजन्स अपनी जरूरत और इन्वेस्टमेंट पीरियड के हिसाब से किसी भी बैंक में सेफ और ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए FD अपने लिए चुन सकते है।