SEBI Recruitment 2024: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी, एक मार्केट रेगुलेटर के तौर पर काम करता है। अगर सेबी में नौकरी करना आपका भी सपना रहा है या फिर आप किसी इसी तरह की नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। मिल रही जानकारी के मुताबिक बाजार नियामक से भी ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट पर हायरिंग के लिए वैकेंसी जारी की है। हालांकि इस नौकरी के लिए को पाने के लिए आपको सेबी द्वारा निर्धारित की गई कुछ योग्यताओं को भी पूरा करना पड़ेगा। नौकरी के लिए फॉर्म संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जॉब पोस्टिंग के लिए आपको 13 अप्रैल से पहले अप्लाई करना पड़ेगा। इसके लिए आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भी दे सकते हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस समय सेबी में कुल 97 पोस्ट पर हायरिंग की जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको इन पोस्ट पर होने वाली भर्तियों और उनसे जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
किस पोजीशन के लिए हो रही है हायरिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाजार नियामक सेबी के इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य स्ट्रीम, लॉ, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, ऑफिशल लैंग्वेज और रिसर्च जैसे पदों के लिए 97 ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर की पदों की बहाली की जानी है।
जाने क्या है एज लिमिट
सेबी में नौकरी पाने के लिए आपकी उम्र ज्यादा से ज्यादा 30 साल की होनी चाहिए। 31 मार्च 2024 तक अगर किसी की उम्रअधिकतम 30 साल की है, तो वह इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है।
कहां करना होगा अप्लाई
इस जॉब पोजीशन के लिए आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले सेबी की आधिकारिक वेबसाइट से sebi.gov.in पर जाना पड़ेगा। इस नौकरी के लिए सेबी के द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आप ऑनलाइन इस वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं और नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस फॉर्म को भरने के लिए करनी होगी फीस
सअगर आप अनुसूचित जाति और जनजाति के अलावा पीडीडब्ल्यूडीबी कैटिगरी से आते हैं तो यह फॉर्म भरने के लिए आपको मात्र 100 रुपए की फीस देनी होगी। लेकिन अगर आप अनरिजर्व्ड, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आते हैं तो आपको 1000 का आवेदन शुल्क देना होगा।
जानें क्या होगी चयन प्रक्रिया
इस नौकरी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डालने वालों का सिलेक्शन तीन स्तर पर किया जाना है। इसके पहले फेस में ऑनलाइन परीक्षा होगी। जिसमें दो पेपर देने होंगे। फेस वन की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट दूसरे फेस में फिर से परीक्षा देंगे। दोनों फीस क्लियर कर लेने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अगर आप एक बार इंटरव्यू की प्रक्रिया क्लियर कर लेते हैं तो आपकी नौकरी भी लग जाएगी।
मिल रही जानकारी के मुताबिक इन जॉब पोस्ट के लिए आपको करीब 89 हजार रुपए प्रति महीने की सैलरी ऑफर की जा रही है। इसके लिए आपको 13 अप्रैल से पहले आवेदन फॉर्म भर देना है।
यह भी पढ़ें: Stocks in News: आज LIC सहित कई शेयरों में रहेगी उठापटक, जानिए इससे जुड़ी खबरें
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित