SBI Wecare Scheme: अक्सर जब भी हम निवेश करते हैं. तो या तो रिटर्न कम मिलता है और जहां रिटर्न ज्यादा होता है वहां रिस्क भी ज्यादा होता है। लेकिन अगर आप एक ऐसा स्कीम तलाश रहे हैं, जिससे आपको मार्केट रिस्क का सामना न करना पड़े पर रिटर्न भी जबरदस्त भी हो, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ये स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Advertisement

आपको बताते चलें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम में आपको मार्केट रिस्क का सामना नहीं करना पड़ता है और यह स्कीम कुछ ही सालों में आपका पैसा डबल कर देती है। मान लीजिए की अगर आपने 5 लाख रुपए इनवेस्ट किए हैं, तो यह स्कीम ग्राहकों को 10 लाख रुपए तक लौटा सकती है। आइए आपको इस स्कीम के बारे में बताते हैं।

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपनी वीकेयर फिक्स्ड स्कीम पर जबरदस्त ब्याज दे रहे रहा है। इस स्कीम में सीनीयर सिटिजन को आम नागरिक के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। इस एसबीआई वीकेयर फंड में आम निवेशकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता रहा है। इस योजना के तहत 5 साल और ज्यादा से 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर भी मिल रही हैं। इस योजना के तहत आप काम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

लेकिन अगर आप इस स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको डेडलाइन पर ध्यान रखनी होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी गई डेडलाइन के अनुसार इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में आप सिर्फ 31 मार्च 2024 तक पैसे लगा सकते हैं।

Advertisement

जानिए कैसे होगा पैसा डबल

आपके दिमाग में भी ये सवाल चल रहा होगा कि कैसे इस स्कीम से आपके पैसे डबल हो सकते हैं। गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम पर आपको 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रिटर्न मिल रहा है। अगर आप इस हिसाब से 10 साल तक इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपका पैसा दोगुना तक बढ़ सकता है। यानी अगर आप इस स्कीम में 10 लाख रुपए डलते हैं, तो 10 साल बाद आपको 20 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा इस स्कीम में आपका पैसा सुरक्षित रहता है। अगर आप 10 लाख का निवेश करते हैं तो लगभग इतने का ही इंटरेस्ट भी मिलेगा।

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जिसका टेन्योर 10 साल है उस पर 6.5 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जाता है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आपको अलग-अलग इंटरेस्ट रेट मिलता है।

इस स्कीम के हैं कई अन्य फायदे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम पर आपको नॉर्मल एफडी के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है। इस योजना के तहत 7.5 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर की जा रही है, जो कि नॉर्मल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के मुकाबले काफी ज्यादा है। अगर आप इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो आप इस पर लोन भी ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक सिक्योर्ड लोन होता है, जिसे आप बैंक से जरूरत पड़ने पर बड़ी आसानी से ले सकते हैं। हालांकि ये लोन लेने के लिए आपको बैंक की कुछ नियम और शर्तों को पूरा करना पड़ता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: Gold का रेट अचानक आसमान पर, जानिए आज कितना महंगा हुआ