SBI vs Post Office FD: मेहनत की कमाई पर भला कौन तगड़ा रिटर्न नहीं पाना चाहता है। निवेश के लिए मौजूदा समय में काफी ऑप्शन मिल रहा है। एफडी करने पर भविष्य के लिए मोटी रकम भी तैयार होती है। एक तरफ लोगों को निवेश के लिए एसबीआई एफडी का ऑप्शन बेहतर लगता है तो वहीं, दूसरी ओर लोग पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करना सही मानते हैं। दोनों ही विकल्प में निवेश करने पर आपको कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगी चलिए जानते हैं।

Advertisement

SBI की एफडी में निवेश करने पर मुनाफा

Advertisement

अगर आप 5 सालों के लिए स्‍टेट बैंक में 3 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 6.75 प्रतिशत के हिसाब से आपको कुल 4,14,126 रुपए मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे। वहीं, अगर सीनियर सिटीजंस इसमें 5 साल के लिए 3 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो उन्‍हें ज्‍यादा फायदा मिलेगा। मौजूदा समय में 5 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.25 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है। ऐसे में उन्‍हें कुल 4,29,678 रुपये मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करने पर फायदा

वहीं पोस्‍ट ऑफिस की बात करें तो मौजूदा समय में पोस्‍ट ऑफिस में 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है। ऐसे में 5 सालों के लिए 3 लाख रुपए का निवेश करने पर मैच्‍योरिटी पर कुल 4,34,984 रुपए मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे। सीनियर सिटीजंस को भी मैच्‍योरिटी पर इतनी ही रकम मिलेगी तो ऐसे में देखा जाए तो 5 साल की एफडी पर पोस्‍ट ऑफिस में ज्‍यादा मुनाफा है।

Advertisement

1 वर्ष की एफडी पर पोस्ट ऑफिस में 6.00% और 2 वर्ष की एफडी पर 7.00% का इंटरेस्ट मिलता है। 3 साल की एफडी पर 7.10% ब्याज मिलेगा वहीं, 5 वर्ष की एफडी पर 7.50% मिलता है।

वहीं, एसबीआई की बात करें तो 1 वर्ष से ज्‍यादा लेकिन 2 वर्ष से कम एफडी पर 6.80% ब्याज मिलता है। 2 वर्ष से ज्‍यादा लेकिन 3 वर्ष से कम 7.00% ब्याज मिलता है। 3 साल से ज्‍यादा लेकिन 5 वर्ष से कम 6.75% ब्याज मिलता है। 5 वर्ष से ज्‍यादा लेकिन 10 वर्ष तक आपको 6.50% ब्याज ऑफर किया जाता है।