नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने अपने करोड़ों कस्टमर्स को झटका दिया है। बैंक ने अपनी फिक्स डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों को घटा दिया है। इससे सिर्फ ब्याज पर जीवन यापन करने वालों को तगड़ा झटका लगेगा। एसबीआई की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार 1 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी की ब्याज दरों में कटौती की गई है। हालांकि कुछ एफडी को इस कटौती से मुक्त रखा गया है। नई ब्याज दरें लागू कर दी गई हैं। इसके पहले भी नवंबर 2019 में एसबीआई ने एफडी की ब्याज दरों में कटौती की थी।
2 करोड़ से कम तक की एफडी पर अब इतना मिलेगा ब्याज
-7 दिन से 45 दिन तक के लिए 4.50 फीसदी
-46 दिन से 179 दिन तक के लिए 5.50 फीसदी
-180 दिन से 210 दिन तक के लिए 5.80 फीसदी
-211 दिन से 1 साल से कम तक पर 5.80 फीसदी
-1 साल से 2 साल से कम तक पर 6.10 फीसदी
-2 साल से 3 साल से कम तक पर 6.10 फीसदी
-3 साल से 5 साल से कम तक पर 6.10 फीसदी
-5 साल से 10 साल तक के लिए 6.10 फीसदी
-7 दिन से 45 दिन तक के लिए 5.0 फीसदी
-46 दिन से 179 दिन तक के लिए 6.0 फीसदी
-180 दिन से 210 दिन तक के लिए 6.30 फीसदी
-211 दिन से 1 साल से कम तक पर 6.30 फीसदी
-1 साल से 2 साल से कम तक पर 6.75 फीसदी
-2 साल से 3 साल से कम तक पर 6.75 फीसदी
-3 साल से 5 साल से कम तक पर 6.75 फीसदी
-5 साल से 10 साल तक के लिए 6.75 फीसदी
7 दिन से 45 दिन, 46 दिन से 179 दिन, 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से 1 साल से कम तक की एफडी पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा 1 साल से 10 साल तक की अलग-अलग समयावधि की एफडी पर 15 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की गई है। सीनियर सिटीजेंस के लिए भी इन्हीं अवधि पर दरें कम की गई हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति