SBI Debit Card Charge: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अपने ग्राहकों तगड़ा झटका दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक डेबिट कार्ड पर लगने वाला चार्ज बढ़ा दिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अपने ग्राहकों यह जबरदस्त झटका वित्त वर्ष 2025 से पहले दिया गया है। गौरतलब है कि कल यानी 1 अप्रैल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा कुछ डेबिट कार्ड पर लगने वाले एनुअल मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ा दिया है।

Advertisement

मिल रही जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने डेबिट कार्ड के मेंटेनेंस के 75 रुपए चार्ज किया जाता है। हालांकि आप इस सबसे बड़े पीएसयू बैंक में वित्त वर्ष 2025 के दौरान अपने कुछ डेबिट कार्ड के मेंटेनेंस चार्ज को रिवाइज किया है, इन्हें 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाना है।

Advertisement

अलग-अलग डेबिट कार्ड के हैं अलग-अलग मेंटेनेंस चार्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड पर उनके टाइप के हिसाब से मेंटेनेंस चार्ज भी लगाया जाता है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा अपने ग्राहकों को क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड का विकल्प मुहैया करवाया जाता है। इन सभी डेबिट कार्ड पर जीरो से लेकर 300 रुपए तक का मेंटेनेंस चार्ज लगाया जाता है। इनमें मेंटेनेंस चार्ज के अलावा जीएसटी भी शामिल होता है।

Advertisement

इन काम के लिए भी बैंक करता है चार्ज

मेंटेनेंस के अलावा अगर आप आप फिर से अपना डेबिट कार्ड बनवेट हैं तो आपको 300 प्लस जीएसटी चार्ज देना पड़ता है। इसके अलावा अगर आपको डुप्लीकेट पिन बनाना है या पिन को रिसेट करना है, तो आपको 50 रुपए और जीएसटी चार्ज देना पड़ता है।

वहीं अगर बात की जाए इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन जैसी सुविधा की तो इस पर बैंक के द्वारा 25 रुपए का चार्ज जीएसटी के साथ वसूला जाता है।

Advertisement

आप एटीएम से कैश निकालने जा रहे हैं तो आपको कम से कम 100 रुपए का चार्ज और ट्रांजैक्शन किए गए अमाउंटका 3.5 प्रतिशत और पॉइंट ऑफ सेल के लिए 100 रुपए के साथ ट्रांजैक्शन अमाउंट का 3 प्रतिशत जीएसटी शामिल होता है। वहीं बैंक के द्वारा 18 प्रतिशत का जीएसटी लगाया जाता है।

जानिए किस डेबिट कार्ड पर लगेगा कितना ट्रांजैक्शन चार्ज

Advertisement

अगर हम बात करते हैं क्लासिक, ग्लोबल, सिल्वर और कांटैक्टलेस डेबिट कार्ड की तो इस पर अभी 125 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज किया जा रहा था। जो एक अप्रैल 2024 से बढ़कर 200 रुपए प्लस जीएसटी हो जाएगा।

वहीं अगर आप बात करते हैं प्लेटटिनम डेबिट कार्ड की तो इस पर 250 रुपए प्लस जीएसटी मेंटेनेंस के तौर पर चार्ज किया जा रहा था, 1 अप्रैल से 325 रुपए प्लस जीएसटी हो जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा यंग, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माय कार्ड जिसे इमेज कार्ड भी कहते हैं, इन पर 175 रुपए प्लास जीएसटी का चार्ज किया जा रहा था, ये 1 आप्रैल के बाद से जीएसटी के अलावा 250 रुपए हो जाएगा।

प्राइड/ प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड

इन डेबिट कार्ड पर आपको 350 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज किया जाता रहा है। लेकिन अब 1 अप्रैल के बाद से इसपर 425 रुपए प्लस जीएसटी का ट्राजैंक्शन चार्ज लगाया जा रहा है।