SBI Sarvottam FD: एसबीआई सर्वोत्तम के नाम से एक विशेष एफडी की स्कीम चला रहा है। लेकिन इस एफडी का पूरा फायदा लेने के लिए आपके पास लाखों रुपये होने चाहिए, वहीं यह पैसा 1 से 2 साल के लिए खाली भी होना चाहिए। जिनके पास लाखों रुपये है, उनके लिए यह एफडी की स्कीम काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Advertisement

एसबीआई इसके अलावा एक खास एफडी स्कीम भी चला रहा है। इस एफडी स्कीम का नाम है सर्वोत्तम, लेकिन एफडी स्कीम का फायदा उठाने के लिए न्यूनतम 15 लाख रुपये या इससे ज्यादा की एफडी करानी होगी। यह एफडी अधिकतम 2 करोड़ रुपये की कराई जा सकती है।

Advertisement

अगर सर्वोत्तम स्कीम में 1 साल के लिए एफडी कराई जाती है तो इस पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। अगर वार्षिक यील्ड देखी जाए तो यह 7.29 प्रतिशत की होती है। क्योंकि ब्याज तिमाही आधार पर लगाया जाता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम के तहत 7.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसकी वार्षिक यील्ड 7.82 प्रतिशत होती है।

Advertisement

इसके अलावा सर्वोत्तम एफडी स्कीम के तहत 2 साल के लिए 7.40 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसकी वार्षिक यील्ड 7.61 प्रतिशत होती है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसकी वार्षिक यील्ड 8.14 प्रतिशत होती है।

सर्वोत्तम एफडी में एसबीआई ने केवल एक ही शर्त लगाई है कि इस एफडी को बीच में कैश नहीं कराया जा सकता है। अगर कोई अपनी सर्वोत्तम स्कीम की एफडी को कराएगा तो उसको ऑफर किया जा रहा है ब्याज नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एसबीआई की सर्वोत्तम एफडी के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है तो आप सामान्य या स्पेशल एफडी का फायदा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन सामान्य एफडी पर इस वक्त कितना मिल रहा है ब्याज।
एसबीआई 7 से लेक 45 दिन की एफडी पर इस वक्त 3.00 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस दौरान 3.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा एसबीआई 46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी पर इस वक्त 4.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं इसी समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 5.00 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

इसके अलावा 180 दिन से लेकर 210 दिन की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 5.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

Advertisement

स्टेट बैक में 211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर इस वक्त 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं इसी समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

एसबीआई 1 से लेकर 2 से कम की एफडी पर इस वक्त 6.80 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं इस समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

2 से लेकर 3 से कम की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 7.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं इस समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को स्टेट बैंक 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

3 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 6.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

एसबीआई में 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर इस वक्त 6.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

एसबीआई में इस वक्त एक स्पेशल एफडी स्कीम चल रही है। इस एफडी स्कीम का नाम है अमृत कलश एफडी स्कीम। यह 400 दिन की एफडी स्कीम है। इसमें 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में 7.60 प्रतिशत का ब्यााज दिया जा रहा है।

नोट: यहां पर ब्याज दरें एसबीआई की साइट से 13 जुलाई 2023 के अनुसार बताई गई हैं। लेकिन बैंक कभी भी अपनी ब्याज दरें बदल सकता है। ऐसे में एफडी से पहले एक बार ब्याज दरें जरूर चेक कर लें। एफडी की ब्याज दर चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: जानिए एसबीआई की एफडी की आज की ब्याज दरें