Recurring Deposit Rates : रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) स्कीम के तहत खाताधारकों को हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश करने की सुविधा मिलती है। इस जमा राशि पर निवेशकों को ब्याज दिया जाता है। हाल ही में बैंक डिपॉजिट रेट्स में बढ़ोतरी के साथ, आरडी स्कीमें भी काफी आकर्षक हो गई हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो एफडी जैसी स्कीम में एक बार में बड़ी राशि का निवेश नहीं कर सकते हैं। आरडी खाते में निवेशकों को हर महीने बहुत कम राशि जमा करने की सुविधा मिलती है, इसलिए वे उन वरिष्ठ नागरिकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं, जिनके पास बहुत अधिक कैश फ्लो नहीं रहता, लेकिन वे महीने दर महीने अधिक से अधिक बचत करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन एफडी और आरडी दोनों पर समान ब्याज दर की पेशकश करते हैं। यहां हम वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई, पोस्ट ऑफिस, पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक की तरफ से आरडी पर मिलने वाली ब्याज दरों की जानकारी देंगे।

Advertisement

एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट ब्याज दर

एसबीआई आरडी खाते में कम से कम 100 रुपये और उसके बाद 10 रुपये के गुणकों में निवेश करने की सुविधा देता है। एसबीआई ग्राहकों को आरडी पर उतनी ही ब्याज दरों की पेशकश करता है, जितनी कि एफडी पर। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक 5 साल से 10 साल की आरडी पर 7.5 फीसदी तक ब्याज हासिल कर सकते हैं। यही दर 2 से 3 साल की आरडी के लिए भी लागू है। 1 से 2 साल की RD पर एसबीआई 7.3 फीसदी ब्याज दे रहा है।

पोस्ट ऑफिस आरडी ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस में आरडी खाते में न्यूनतम 100 रुपये और उसके बाद 10 रुपये के गुणकों में निवेश करने की सुविधा देता है। 1 जनवरी, 2023 से पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के लिए आरडी ब्याज दर 5.8 फीसदी है, जो कि तिमाही आधार पर कंपाउंड की जाती है। पोस्ट ऑफिस आरडी खाते की मैच्योरिटी डेट 5 साल है।

Advertisement
पंजाब नेशनल बैंक

पीएनबी में आप 6 महीने से लेकर 120 महीने की अवधि के लिए आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। पीएनबी 100 रुपये के गुणकों में आरडी में निवेश करने की सुविधा देता है। पीएनबी ग्राहकों के लिए आरडी ब्याज दरें बैंक द्वारा जनता और वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सावधि जमा दरों के समान ही हैं। ऐसे में सीनियर सिटीजन 2 से 3 साल की आरडी पर 7.55 फीसदी तक ब्याज हासिल कर सकते हैं। वीहं बैंक 5 से 10 साल की आरडी पर 7.35 फीसदी ब्याज दे रहा है।

Mutual Fund: में कैसे करें invest, किन बातों का रखें ध्यान, ये है सही तरीका | Good Returns
एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 90 महीने और 120 महीने की आरडी पर 7.75 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। एचडीएफसी बैंक 24 महीने, 27 महीने, 36 महीने, 29 महीने, 48 महीने और 60 महीने की आरडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दे रहा है।