SBI Personal Loan: अक्सर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन का सहारा लेते हैं। अलग-अलग बैंक पर्सनल लोन पर अलग ब्याज लेते हैं। अगर आप एसबीआई से पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपके लोन पर कितना ब्याज लगेगा। मान लीजिए आप बैंक से 5 साल के लिए 6 लाख का लोन लेते हैं तो चलिए जानते हैं कि आपको कितना ब्याज देना पड़ेगा और इसकी ईएमआई कितनी बनेगी।

Advertisement

एसबीआई से 6 लाख का लोन लेने पर इतना देना होगा ब्याज

Advertisement

एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) शुरुआती ब्याज 11.35 प्रतिशत दर पर उन कस्टमर्स को पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है जिनका सिबिल स्कोर 800 के करीब या उससे ज्यादा होगा। ऐसे में आपको 11.35 प्रतिशत ब्याज पर 6 लाख पर्सनल लोन मिलता है तो कैलकुलेशन के मुताबिक, ईएमआई 13,150 रुपये बनेगी। इस कैलकुलेशन के हिसाब से इस लोन पर आप 1,89,026 रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर चुका देंगे यानी बैंक को आखिर में लोन अमाउंट और ब्याज राशि मिलाकर कुल 7,89,026 रुपये लौटाएंगे।

Advertisement

अगर एसबीआई से लेते हैं 5 लाख का लोन

अगर आप एसबीआई से पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन पांच साल के लिए लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी ईएमआई 10,909 रुपये बनेगी। 5 लाख रुपये के इस पर्सनल लोन पर आप पांच साल में कुल 1,54,519 रुपये सिर्फ ब्याज चुकाएंगे। अंत में आप बैंक को कुल 6,54,519 रुपये लौटाएंगे।

Advertisement

बैंक ने हाल ही में बढ़ाया है एमसीएलआर

एसबीआई ने 15 जुलाई से कुछ अवधियों के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को बढ़ा दिया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार बैंक ने एमसीएलआर में 10 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) तक की बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर के बढ़ जाने से पहले सभी प्रकार के लोन जैसे होम लोन, कार लोन महंगे हो जाते हैं यानी एसबीआई के सभी लोन महंगे हो गए हैं। आपको बता दें कि SBI बैंक से लिया हुआ पर्सनल लोन कोलेट्रल फ्री लोन होता है। SBI बैंक पर्सनल लोन पर आपको Top Up Loan की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है।