SBI Mutual Fund Schemes in Hindi: एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपको पैसों को बिना ज्यादा जोखिम में डाले बेहतर रिटर्न चाहिए तो म्युचुअल फंड स्कीम में इनेवेस्ट करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प होता है। ऐसा इस लिए है, क्योंकि शेयर बाजर में बेहतर रिटर्न के साथ ही बाजार जोखिम ज्यादा शामिल होता है और फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में तो आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं, लेकिन इसमें आपको ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता है। गौरतलब है कि जब से सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान आया है तब से म्युचुअल फंड में लोगों का निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते 1 साल के अंदर एसआईपी के जरिए म्युचुअल फंड में लोगों के द्वारा जबरदस्त इनवेस्टमेंट किया गया है। यहां पर हम आपको एसबीआई म्युचुअल फंड के बताने जा रहे हैं। इसमें आपको फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ये म्युचुअल फंड सबसे बेहतर रिटर्न देने वाले हैं। इसमें आपको कई विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज फंड, SBI स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ, एसबीआई कॉन्ट्रा फंड शामिल हैं। ये सभी डायरेक्ट स्कीम हैं।

Advertisement

इन स्कीम के सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें पिछले 5 साल के अंदर अपने निवेशकों बेहतर रिटर्न दिया है। इनकी इनकम में 23 प्रतिशत तक की सालाना ग्रोथ देखने को मिली है। आइए आपको इन शानदार म्युचुअल फंड स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

SBI स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ

यह एक शानदार स्मॉल कैप म्युचुअल फंड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कई स्मॉल कैप इक्विटी शेयर्स के पूल में पैसे इनवेस्ट करता है। जिससे आपको बेहतर एवरेज रिटर्न मिलता है, साथ ही आपके पौसों की सुरक्षा भी बढ़ जाती है। यह स्कीम भी लॉन्ग टर्म में आपको बेहतर रिटर्न दे कर पैसों को कई गुना तक बढ़ा सकती है। अभी इस स्मॉल कैप फंड की प्राइस 124.7 रुपए के आस पास है।

Advertisement

यह म्युचुअल फंड इंडेक्स भरोसेमंद इसी लिए बना हुआ है, क्योंकि इसने पिछले 5 सालों में लगातार बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है। गौरतलब है कि इस म्युचुअल फंड ने पिछले 5 साल के अंदर अपने इनवेस्टर्स के को 84 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं सालाना आधार पर यह करीब 14 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न भी देता है।

Advertisement

SBI टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटी फंड

इस म्युचुअल फंड स्कीम के तहत आपको बेहतर रिटर्न देने के लिए जाना जाता है। इस स्कीम ने 5 सालों में अपने निवेशकों को 84.7 प्रतिशत तक का टोटल रिटर्न दिया है। यह भी लंबे समय में बेहतर रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर रहा है।

SBI कॉन्ट्रा म्युचुअल फंड

यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक और शानदार म्युचुअल फंड है। इसे भी लंबे समये में इनवेस्टमेंट के लिए बेहतर माना जा रहा है। इस स्कीम में जिन लोगों ने पैसे इनवेस्ट किए हैं, उनको लगातार बेहतर रिटर्न मिल रहा है। यह बेहतर स्कीम इस लिए भी है, क्योंकि इसका पिछले 5 साल का शानदार रहा है। इस एसबीईआई कॉन्ट्रा म्युचुअल फंड ने पिछले पांच सालों में अपने निवेशकों को 96.16 प्रतिशत तक का टोटल रिटर्न दिया है। वहीं इसका एनुअल रिटर्न भी 14 फीसदी के पार है।

Advertisement

अगर आपने 5 साल पहले इस कॉन्ट्रा म्युचुअल फंड में 12000 रुपए की एसआईपी वाला प्लान चुना होता तो आपका टोटल अमाउंट करीब 7.2 लाख रुपए होता। अगर आप इसपर 79.30 प्रतिशत तक का रिटर्न भी जोड़ते हैं, तो 5 साल के टाइम पिरियड में आपकी पूंजी 12.9 लाख रुपए के आस पास हो जाती, जो कि एक शानदार रिटर्न है।

Advertisement

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, म्युचुअल फंड बाजार जोखिम के अधीन है। इस लिए किसी भी म्युचुएल फंड स्कीम में पैसे डालने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।