आजकल देश में साइबर क्राइम की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं क्योंकी फ्रॉड गिरोह लोगों को ठगने के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कस्टमर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने कहा है फ्रॉड गिरोह KYC वेरिफिकेशन, अकाउंट ब्लॉक, बैंक अपडेट, लोन अप्रूवल के नाम पर मोबाइल फोन पर लिंक भेजते हैं।

Advertisement

वहीं, इन लिंकों में एक APK फाइल होती है, जैसे ही आप इंस्टॉल करेंगे तुरंत फोन हैक हो जाता है और ठगी करने वाले मोबाइल से जानकारी इक्कठा कर लेते हैं। बैंक ने कहा है कि ऐसे किसी ऐप को डाउनलोड न करें वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

Advertisement

नकली मैसेज भेजकर किया जा रहा है धोखा

SBI ने बताया कि ठग खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेजों में लिखा होता है-

"आपका KYC पेंडिंग है, तुरंत अपडेट करें"

"अकाउंट ब्लॉक होने वाला है, लिंक खोलें"

"रिफंड पाने के लिए यह ऐप डाउनलोड करें"

इन मैसेजों में एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करते ही एक APK फाइल डाउनलोड हो जाती है। कई लोग इसे असली ऐप समझकर इंस्टॉल कर लेते हैं और इसी गलती से उनका फोन हैक हो जाता है।

Advertisement

फर्जी APK फाइल फोन का पूरा नियंत्रण ले लेती है

बैंक के अनुसार, यह नकली APK फाइल फोन में घुसते ही मालवेयर एक्टिव कर देती है। इसके बाद ठग आपके मोबाइल के कई जरूरी फीचर्स तक पहुंच बना लेते हैं, जैसे कैमरा और माइक्रोफोन, फोटो और वीडियो, कॉन्टैक्ट लिस्ट और लोकेशन, बैंकिंग ऐप्स, पासवर्ड और लॉगिन डिटेल, मैसेज और OTP यानी फोन में होने वाली लगभग हर गतिविधि ठगों के हाथ में चली जाती है। फिर वे OTP पढ़कर और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए बैंक खाते से पैसों की निकासी कर लेते हैं।

Advertisement

फ्रॉड ऐसे किया जाता है: एक-एक कदम से यूजर फंसता जाता है

साइबर विशेषज्ञ बताते हैं कि यह धोखाधड़ी एक तय प्रक्रिया से होती है

पहला कदम: यूजर को डराने वाला या लालच देने वाला मैसेज भेजना।

दूसरा कदम: लिंक पर क्लिक करवाकर APK इंस्टॉल कराना।

तीसरा कदम: मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर बैंकिंग जानकारी चुराना।

यह सब इतना शांत तरीके से होता है कि कई यूजर्स को तुरंत पता भी नहीं चलता कि उनका फोन हैक हो चुका है।

Advertisement

SBI की सलाह: इन बातों का रखें ध्यान

SBI ने लोगों से कहा है किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। बैंकिंग ऐप हमेशा Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें। मैसेज में भेजी गई APK फाइल कभी इंस्टॉल न करें। अगर साइबर फ्रॉड हो जाए तो हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Advertisement

सावधान रहें, जागरूक रहें

डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ ही साइबर फ्रॉड के तरीके भी बदलते जा रहे हैं। ऐसे में जागरूक रहना और हर लिंक को सावधानी से खोलना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती आपके पूरे बैंक बैलेंस को खतरे में डाल सकती है।