नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अीाी तक कई कामों के लिए किसानों को बैंक की शाखा तक जाना होता था। लेकिन अब यह काम अगर किसान चाहे तो घर बैठे भी कर सकेंगे। गांवों में बैंकों की शाखाएं काफी दूर दूर होती हैं, ऐसे में एसबीआई की यह सुविधा किसानों के काफी काम की हो सकती है। आइये जानते हैं कि यह एसबीआई की यह सुविधा क्या है।
किसान घर बैठे अब आसानी से अपने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट बढ़ा सकते हैं। इस काम के लिए अभी तक किसानों को बैंक की शाखा तक जाना होता था और घंटों इंतजार करना होता था। लेकिन एसबीआई ने अपने योनो कृषि ऐप में किसान क्रेडिट कार्ड रिव्यू सेवा की शुरुआत कर दी है। अब किसानों को केसीसी की लिमिट बढ़वाने के लिए शाखाओं के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे।
एसबीआई के अनुसार योनो कृषि ऐप में केसीसी रिव्यू विकल्प के इस्तेमाल का तरीका काफी आसान बनाया गया है। किसान बिना किसी कागजी कार्रवाई के घर बैठे चार स्टेप में अपने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा में बदलाव कर सकेंगे। एसबीआई के अनुसार योनो कृषि में शुरू की गई इस सुविधा से 75 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। बिना किसी आवेदन के केसीसी रिव्यू की सुविधा से किसानों को अपने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन करना आसान हो जाएगा।
एसबीआई के अनुसार केसीसी की समीक्षा के अलावा योनो कृषि प्लेटफॉर्म किसानों को योनो खाता यानी बैंक अकाउंट खोलने की सुविधा भी देगा। वहीं योनो बचत किसानों की निवेश और बीमा जरूरतों के लिए वित्तीय सुपर स्टोर की तरह काम करेगा। इसके अलावा योनो मित्र कृषि सलाहकार सेवाएं भी देगा। इसके अलावा योनो मंडी कृषि से जुड़े सामानों मसलन खाद और बीज जैसी वस्तुओं खरीद और बिक्री के लिए ऑनलाइन बाजार जैसी सेवाएं भी देगा। फिलहाल एसबीआई ने अपने कृषि ऐप को 10 भाषाओं में लांच किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान