नई दिल्ली: घर खरीदने का मन बना रहे है तो एक बार ये खबर जरुर पढ़ लें। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक घर खरीदारों को बड़ी सुविधा दे रहा है। एसबीआई बैंक घर खरीदने से पहले होम लोन दे रहा है। आमतौर पर घर पसंद करने के बाद लोग होम लोन के लिए बैंक का रुख करते हैं। इसके बदले, अगर आप पहले प्री-अप्रूव्ड होम लोन लेकर घर की खोज शुरू करें तो सस्ता घर खरीदने में मदद मिलेगी। इसलिए एसबीआई भी ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड होम लोन दे रहा है। इस बात की जानकारी बैंक ने ट्वीट के जरिये दी है। 1 मार्च से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, बंद हो सकता है SBI के ग्राहकों का खाता ये भी पढ़ें
Advertisement
जानिए प्री-अप्रूव्ड होम लोन के फायदे
Advertisement
- प्री-अप्रूव्ड होम लोन में ग्राहक को यह पता होता है कि उसे कितना होम लोन मिल सकता है।
- इतना ही नहीं इससे समय और परेशानी की बचत होती है। आपको इस बात की भी जानकारी होगी कि आप घर के लिए कितना होम लोन मिलेगा और आप अपनी तरफ से कितने पैसे लगाएं।
- दोनों को मिलाकर घर का बजट आपको पता चल जाता है और आप अपने बजट में घर देख सकते हैं।
- बता दें कि इसके लिए बैंक कुछ फीस भी लेते हैं।
- इन सब के बीच आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक देश में सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहा है। एसबीआई होम लोन की ब्याज दर 7.90 फीसदी है।
आवेदन करने के बाद तुरंत मिलेगा लोन
Advertisement
- देश का सबसे बड़ा बैंक यह सुविधा देते हैं।
- एसबीआई प्री-अप्रूव्ड लोन प्रॉपर्टी को अंतिम रूप देने से पहले ग्राहकों को होम लोन सीमा की मंजूरी प्रदान करता है।
- हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने भी यह सेवा शुरू की है।
- बैंक तत्काल होम लोन के तहत नौकरी वाले को आवेदन करते ही एक करोड़ रुपये का लोन 30 साल तक के लिए उपलब्ध करा रहा है।
Amazon Sale : इन स्मार्टफोन्स पर 40% तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर ये भी पढ़ें
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित