SBI Amrit Kalash Scheme: सरकारी बैंक SBI ने अमृत कलश स्कीम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बैंक ने योजना की डेडलाइन को बढ़ा दी है. इसके तहत अब स्कीम में निवेशक 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं. पहली निवेश की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2024 थी. बताते चलें कि स्कीम में 7.10% का सालाना ब्याज दर ऑफर किया जाता है. वहीं, सीनियर सिटीजन को स्कीम में 7.60% का सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

Advertisement

हर महीने होगी ब्याज से कमाई

SBI की अमृत कलश स्कीम के तहत निवेशकों को पूरा फायदा उठाने के लिए 400 दिनों तक निवेश करना होता है. अमृत कलश एक स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी FD है. स्कीम में अधिकतम 2 करोड़ रुपए तक की फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं. स्कीम में निवेशक को ब्याज का पेमेंट हर महीना, हर तिमाही और हर छमाही किया जाता है, जिसे सुविधानुसार तय किया जा सकता है.

Advertisement

स्कीम में कैसे कर सकते हैं निवेश?

SBI की अमृत कलश स्कीम में निवेश करने के लिए निवेशक बैंक के ब्रांच जाकर भी इनवेस्टमेंट कर सकते हैं. वहीं, नेटबैंकिंग और SBI YONO ऐप के जरिए भी स्कीम में निवेश किया जा सकता है. खास बात यह है कि अमृत कलश पर आम FD की तरह ही लोन लेने की भी सुविधा मिलती है.

Advertisement

एसबीआई अमृत कलश स्कीम कैलकुलेटर (SBI Amrit Kalash Scheme Calculator)

  • कुल निवेश: 5 लाख रुपए
  • ब्याज दर: 7.1%
  • ब्याज से कमाई: 38,904 रुपए
  • मैच्योरिटी अमाउंट: 5,38,904 रुपए

एसबीआई अमृत कलश स्कीम क्या है?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने स्पेशल FD के तौर पर अमृत कलश FD स्कीम (Amrit Kalash FD Scheme) को 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया, जिसकी डेडलाइन को अब बढ़ा दी गई है. बता दें कि SBI ने इस स्कीम की डेडलाइन को 5वीं बार बढ़ाया है.

Advertisement

एसबीआई की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज

सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD में भी निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है. ब्याज दर की बात करें तो 7 से 45 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 3.5%, 46 से 179 दिन के लिए 5.5%, 180 से 210 दिन के लिए 6.25%, 211 से 1 साल से कम के लिए 6.5%, 1 साल से 2 साल से कम के लिए 6.80%, 2 साल से 3 साल से कम के लिए 7%, 3 साल से 5 साल से कम के लिए 6.75% और 5 साल से 10 साल के लिए 6.50% ब्याज दर ऑफर कर रही.