Savings Account : बचत खाता आपकी फाइनेंशियल यात्रा के पहले कदमों में से एक है। जब आप अपना खाता खोलते हैं तो आप न केवल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाते हैं बल्कि अपनी जमा राशि पर रिटर्न भी हासिल कर पाते हैं। इसीलिए सही बचत खाते का चुनाव करना जरूरी है ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सभी सेवाओं का लाभ उठा सकें। यहां हम आपको देश में मौजूद 40 बैंकों की ब्याज दरों की जानकारी देंगे।
- सिटी बैंक : 2.50 फीसदी
- डीबीएस बैंक : 3-5 फीसदी
- डॉयचे बैंक : 3 फीसदी
- एचएसबीसी : 2-2.5 फीसदी
- स्कोटिया बैंक : 3 फीसदी
- स्टैंडर्ड चार्टर्ड : आधा फीसदी से 3.25 फीसदी
ये हैं सरकारी बैंक :
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 2.75 फीसदी
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 2.75-3.35 फीसदी
- बैंक ऑफ इंडिया : 2.75-2.90 फीसदी
- केनरा बैंक : 2.90-4 फीसदी
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 2.90-3 फीसदी
- इंडियन बैंक : 2.75-2.90 फीसदी
- इंडियन ओवरसीज बैंक : 2.75-2.90 फीसदी
- पीएनबी : 2.70-3 फीसदी
- पंजाब एंड सिंध बैंक : 2.80-5 फीसदी
- एसबीआई : 2.70-3 फीसदी
- यूको बैंक : 2.60-2.75 फीसदी
- यूनियन बैंक : 2.75-3.55 फीसदी
ये हैं स्मॉल फाइनेंस बैंक :
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : 3.5-7.25 फीसदी
- इक्विटाज स्मॉल फाइनेंस बैंक : 3.5-7 फीसदी
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक : 4-6.25 फीसदी
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 3.5-7.5 फीसदी
ये हैं प्राइवेट बैंक :
- एक्सिस बैंक : 3-3.5 फीसदी
- बंधन बैंक : 3-6.5 फीसदी
- केथोलिक सीरियन : 2.1-6.5 फीसदी
- सिटी यूनियन बैंक : 3-5 फीसदी
- डीसीबी बैंक : 2.25-7 फीसदी
- धनलक्ष्मी बैंक : 3-4 फीसदी
- फेडरल बैंक : 3.05-6 फीसदी
- एचडीएफसी बैंक : 3-3.5 फीसदी
- आईसीआईसीआई बैंक : 3-3.5 फीसदी
- आईडीबीआई बैंक : 3-3.5 फीसदी
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 3.5-6.25 फीसदी
- इंडसइंड बैंक : 4-6 फीसदी
- जेएंडके बैंक : 2.90 फीसदी
- कर्नाटक बैंक : 2.75-4.5 फीसदी
जानिए बाकी प्राइवेट बैंकों के बचत खातों की ब्याज दरें :
- कोटक महिंद्रा बैंक : 3.50-4 फीसदी
- करुर वैश्य बैंक : 2.25-3.25 फीसदी
- आरबीएल बैंक : 4.25-6.50 फीसदी
- साउथ इंडियन बैंक : 2.50-6.00 फीसदी
- यस बैंक : 4-6.25 फीसदी
पैसे की सुरक्षा एक प्रमुख कारण है कि लोग परिवार के सभी सदस्यों के लिए कम से कम एक बचत खाता रखना पसंद करते हैं। बचत खाता खोलना आसान है। इसके लिए सबसे पहले, आप बैंक में जाकर एक आवेदन पत्र भरें और बैंक आपके केवाईसी को चेक करेगा। एक बार आपका खाता खुल जाने के बाद, आपको एक खाता नंबर, एक बैंक पासबुक और डेबिट कार्ड मिलेगा। कई सेवाएं हैं जैसे नकद निकालना, चेकबुक जारी करना, और कई अन्य उत्पाद जो बचत खाते के साथ आती हैं। आवश्यकता पड़ने पर आपके पैसे तक आसान एक्सेस बचत खाते की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग