Sarafa Bazar Gold Price: धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. त्यौहारी सीजन में दोनों के रेट्स में उछाल से खरीदारों के लिए आज टेंशन है. क्योंकि खरीदारी के लिए ज्यादा पेमेंट करना होगा. 2024 में सोने का रेट करीब 30 फीसदी और चांदी की कीमत करीब 40 फीसदी बढ़ चुका है. सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का रेट अक्टूबर में सबसे महंगा बिक रहा है. राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमतें कल की गिरावट के बाद आज बढ़ गई हैं. 22 और 24 कैरेट सोने का रेट अक्टूबर में अब तक करीब 4 फीसदी तक बढ़ चुके हैं.
दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर सोने का रेट
नई दिल्ली के सर्राफा मार्केट में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,329 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7994 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह वायदा बाजार में भी सुबह मजबूत शुरुआत हुई. एमसीएक्स पर दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट (Gold Rate in New Delhi)
देश की राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को सोने का भाव नए शिखर पर कारोबार कर रहे. बाजार में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 600 रुपए चढ़कर 73900 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 6000 रुपए तेजी के साथ 739000 रुपए पर बिक रहा है.
राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव भी 650 रुपए की मजबूती के साथ 80600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 6500 रुपए की उछाल के साथ 806000 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोना भी 500 रुपए की तेजी के साथ 60470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 100 ग्राम का भाव भी 604700 रुपए पर पहुंच गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,045 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,045 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,390 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,060 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,390 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,060 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,375 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,045 प्रति ग्राम है.
विदेशी बाजार में भी सोना हुआ महंगा
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. दोनों की कीमतों में अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के पहले जोश दिखा रहे. कॉमैक्स पर सोने का भाव तेजी के साथ 2766 डॉलर प्रति ऑन्स के करीब कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 34 डॉलर प्रति ऑन्स के पार ट्रेड कर रही.
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय