Independence Day offer: इस स्वतंत्रता दिवस सैमसंग कंपनी (Samsung Company) अपने कस्टमर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है. अगर आप सैमसंग कंपनी का फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. 15 अगस्त को आपको सैमसंग का फ्लैगशिप फोन, Galaxy S24 पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा फोन पर No Cost EMI का भी ऑप्शन दिया जाएगा.

Advertisement

सैमसंग ने Galaxy S24 मॉडल को इस साल की शुरूआत में लॉन्च किया था. यह फोन कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल है. कंपनी अपने इंडिपेंडेंस डे ऑफर पर फोन को 12,000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचेगी. इस फोन की ओरिजनल कीमत 74,999 रुपये है. लेकिन इंडिपेंडेंस डे ऑफर में यह फोन आपको 62,999 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा.

Advertisement

इस फोन को और अफोर्डेबल बनाने के लिए सैमसंग 24 महीने के लिए No cost EMI ऑफर करेगा. जिसका मतलब कस्टमर्स सिर्फ फोन की कीमत को किस्तों में देंगे. इसमें कोई भी ब्याज या एक्सट्रा चार्ज नहीं लगाया जाएगा.

Samsung Galaxy S24 फीचर्स

सैमसंग के Galaxy S24 कई फीचर्स से लेस है. इस फोन में 6.2 इंच की LTPO AMOLED डिस्पले मिल जाएगी. इसके अलावा फोन का रिफ्रेशन रेट 120Hz है. सैमसंग के इस फोन में Exynos 2400 का प्रोसेसर मिल जाता है.
वहीं फोन के स्टोरेज की बात करें तो, इसमें 8GB RAM और 512GB का स्टोरेज ऑप्शन मिल जाता है.

Advertisement

इस फोन में आपको 50 MP का प्राइमरी कैमरा और अन्य दो कैमरे 10MP+ 12MP का कैमरा मिल जाता है. इसके अलावा फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है.

इसके साथ ही सैमसंग के Galaxy S24 में 4000 mAh की बैटरी मिल जाती है. यह बैटरी 25W और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.