Salary Saving Tips: आजकल हमारी लाइफस्टाइल इस तरह से बदल रही है कि जो जितने पैसे कमा रहा है उसके लिए उतने ही पैसे कम पड़ रहे हैं। अक्सर महीने की किस्त, कपड़े का किराया, पार्टी का खर्चा, राशन और अन्य खर्च इतने पड़ जाते हैं कि महीना आने से पहले ही पूरी सैलरी खत्म हो जाती है। हालांकि अगर ऐसा एक बार होता है तो यह फाइनेंशियल डिसबैलेंस माना जा सकता है, लेकिन अगर आपके साथ लगातार एक दो महीने से यह दिक्कत आ रही है, तो आपको अपनी आदत सुधारने की जरूरत है।

Advertisement

अगर आप अपने कुछ आदतों को कंट्रोल कर सकते हैं तो और जाहिर तौर से महीना खत्म होने से पहले आपकी सैलरी नहीं उड़ेगी। आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

पहले बनाएं 1 महीने का बजट

इसके लिए आपको सबसे पहले 30 दिन का बजट रेडी करना होगा। बजट बनाने के लिए आपको अपने सबसे जरूरी खर्चो को सबसे पहले रखना होगा और फालतू खर्चों को एकदम कट कर देना होगा। खर्च की इस लिस्ट में बच्चों के स्कूल फीस, महीने भर का किराने कासमान, बिजली का बिल, और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं। कभी भी कोई चीज प्लानिंग के साथ खरीदे और इंपल्सिव खरीदारी से बचने की कोशिश करें, क्योंकि अगर आप अचानक कोई बड़ी खरीददारी कर लेते हैं तो क्रेडिट कार्ड का बिल काफी बढ़ जाता है और इससे आपके हर महीने का बजट गड़बड़ा रहता है।

Advertisement

ऑनलाइन खरीदारी के मुकाबले कैश में करें शॉपिंग

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने की जगह कैश में सामान खरीदते हैं तो आपके पैसे बच सकते हैं। क्योंकि आज कर हम ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं और इससे हमें 100 रुपए का सामान कम से कम 150 रुपए या फिर उससे ज्यादा की कीमत में मिलता है। आप जब कैश लेकर शॉपिंग करने जाते हैं तो आपके पास लिमिटेड पैसे होते हैं और आप सब जरूर का सामान ले आते हैं। इसके अलावा आप अपने पास इतने पैसे रखे जितनी आपको जरूरत है इससे आप फालतू की खेती करने से बच जाएंगे।

Advertisement

सैलरी आते ही अलग कर दें सेविंग का पैसा

अक्सर हम सोचते हैं कि महीने के आखिरी में जो वैसे बचेंगे उन्हें हम बचत के लिए इकट्ठा कर लेंगे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप अपनी सैलरी में से पैसे बचाना चाहते हैं तो इसे आपको सैलरी आने के साथ ही अलग निकाल कर रख देना होगा। ऐसा करने से आप एक लिमिटेड पैसे में ही अपने खर्च को पूरा करेंगे। अगर महीने की शुरुआत में अपने पैसे नहीं निकाले तो, महीने का आखिरी आते-आते आपके पूरे पैसे खत्म हो जाएंगे और कुछ भी बचत नहीं होगी।

Advertisement

एक्स्ट्रा और गैर जरूरी खर्चो को करें कम

अगर आप अक्सर क्लब, पार्टी और दूसरी जगह पर पैसे उड़ा रहे हैं तो इसे कंट्रोल करना चाहिए। क्योंकि ऐसे खर्चे आपकी सैलरी को छुट्टियों में उड़ा देते हैं फिर बाकी महीने परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा अगर आप आउटिंग करना चाहते हैं तो इसे 1 से 2 महीने के अंदर कर सकते हैं। लेकिन लगातार आउटिंग करने से और ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने से भी आपके काफी फालतू पैसे खर्च होते हैं। इसके अलावा जो सेहत का नुकसान होता है वह तो अलग ही होता है। इसलिए आप अगर इन छोटी-छोटी बातों का डिसिप्लिन के साथ ध्यान रखें तो अपनी सैलरी को बचा सकते हैं।

Advertisement