Retirement Plan: रिटायरमेंट प्लान करना सबके लिए बड़ी समस्या का विषय होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिससे एक महीने में मात्र 3000 रुपए की एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान में पैसे लगाकर, रिटायरमेंट के बाद हर साल करीब 1.5 लाख तक की इनकम तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल हम आपको ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आपको हर साल जबरदस्त फायदा तो होगा ही, साथ ही आपको बढ़ती उम्र के साथ किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। आइए आपको पूरी कैलकुलेशन के बारे में आसान तरीके से समझाते हैं।
ऐसे में आपको म्युचुअल फंड में पैसे लगाना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। ऐसा इस लिए क्योंकि इसमें शेयर बाजार के मुकाबले जोखिम काफी कम होता है। इससे आप लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट करके अपने लिए बेहतरीन फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इस सिप प्लान में पैसे लगा रहे हैं, तो आपको नियमित निवेश करते रहना होगा और यह अनुशासन आपको बेहकतर फंड बनाने में मदद करेगा।
लोगों रको पता नहीं लेकिन आप एसआईपी करके अपने लिए हर महीने की इनकम भी तैयार कर सकते हैं। ऐसे में मात्र 3 हजार रुपए महीने से एसआईपी में निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में आपने अगर 35 साल तक लगातार इनवेस्टमेंट कर लिया तो इस रिटायरमेंट प्लान से आपके रिटायर होने के बाद आपको हर महीने की फिक्स इनकम भी मिल जाएगी।
एसआईपी में इनवेस्टमेंट जितने जल्दी शुरू कर दिया जाए फायदा उतना ज्यादा होता है। इससे आप कम इनवेस्टमेंट से भी ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने 24 से 25 साल तक उम्र में निवेश शुरू किया तो आपके पास पैसे बनाने का काफी मौका होता है।
गौरतलब है कि इतने लंबे टाइम पीरियड के लिए जब भी आप इनवेस्टमेंट शुरू करते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और आपका पैसा जबरदस्त स्पीड से बढ़ता है। क्योंकि कंपाउंडिंग के दौरान आपको मूल धन पर जो ब्याज मिलता है, उसपर भी ब्याज दिया जाता है। यही कारण है कि आपका फंड काफी बड़ा बनता है।
कैलकुलेशन के हिसाब से देखा जाए तो आपको हर महीने 3000 रुपए का इनवेस्टेमेंट करना है, इसके बाद आपको 35 साल तक लगातार निवेश करना है। लेकिन इस दौरान आपको अपनी सैलरी और बढ़ती हुई आमदनी के साथ अपने निवेश को भी बढ़ाना होगा। इसके आपको हर साल अपनी एसआईपी में डाले जानें पैसों को 5 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ाना है। इस हिसाब बाद 35 साल तक, हर महीने का इनवेस्टमेंट 15 हजार रुपए के आस पास तक पहुंच जाएगा।
इस हिसाब से पहले साल आपको एसआईपी में 36000 रुपए का टोटल इनवेस्टमेंट करना है। जबकी 35 साल के बाद आपका एक साल में मैक्सिमम इनवेस्टमेंट 1.89 लाख रुपए का होगा।
अब आगर बात की जाए 35 सालोंं में किए गए इनवेस्टमेंट कि तो आपका टोटल इनवेस्टमेंट 32 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा का हो जाएगा।
अगर 32 लाख 50 हजार रुपए के निवेश पर आपको 12 प्रतिशत का एवरेज रिटर्न भी जोड़ते हैं, तो आपको 35 साल के बाद करीब 3 करोड़ रुपए तक मिलेंगे। गौरतलब है कि कई म्युचुअल फंड को 14 से 15 प्रतिशत देते हुए भी देखा गया है, इस लिए आपका फंड और भी बड़ा हो सकता है।
इसके बाद अगर आप इतने पैसों को किसी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में डाल देते हैं, तो आपको 6 प्रतिशत एनुअल इंटरेस्ट की दर से 1 लाख 50 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। वहीं अगर इंटरेस्ट ज्यादा रहा तो आपको ज्यादा पैसे भी मिल सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग