नयी दिल्ली। आज के समय में नौकरी करने वालों के लिए अपने सपने पूरे करना किसी चुनौती से कम नहीं है। चाहे वे घर खरीदना हो या फिर कार खरीदना या विदेश घूम कर आना। क्योंकि अकसर लोगों की यही समस्या रहती है कि जितना वे कमाते हैं उतना ही खर्च हो जाता है। वैसे एक्सपर्ट नए जमाने के हिसाब से पैसे बचाने का नया आइडिया सुझाते हैं। पहले लोग खर्च निकाल कर बचे हुए पैसों को अपनी बचत के रूप में संभाल कर रखते हैं। मगर अब सलाह दी जाती है कि पहले बचत निकाल लो और जो पैसा बचे उसी से गुजर करो। नए जमाने के इस आइडिया से पैसा बचाना आसान है। मगर क्या सिर्फ पैसा बचाना काफी है? इसका जवाब है नहीं। क्योंकि बढ़ती महंगाई आपके सपनों को साकार होने से रोक सकती है। जरूरत है हर महीने की बचत को निवेश करें ताकि बिना मेहनत किए आपकी बचत से पैसा बने और पूंजी बढ़े। यहां हम आपको एक ऐसा ही ऑप्शन बताने जा रहे हैं आप महीने के 4500 रु यानी रोज के सिर्फ 150 रु बचा कर 7.30 लाख रु का फंड बना सकते हैं।
रिकरिंग डिपॉजिट (जिसे आवर्ती जमा भी कहा जाता है) बैंकों की तरफ से ऑफर की जाने वाली एक विशेष प्रकार की सावधि जमा (एफडी) है, जिसमें नियमित आय वाले लोगों को हर महीने एक निश्चित राशि अपने आवर्ती जमा खाते में जमा करने की सहूलियत मिलती है और इस राशि पर उन्हें ब्याज मिलता है। यह एफडी जैसा ही है, बस इसमें निश्चित राशि मासिक किस्तों में जमा की जाती है। आपकी तरफ से जमा की गई हर महीने की राशि फ्यूचर में एक निश्चित तारीख को मैच्योर होती है। आवर्ती जमा योजना के जरिए आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके एक बड़ी राशि बना सकते हैं।
रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम पोस्ट ऑफिस के अलावा लगभग हर बैंक में उपलब्ध रहती है, चाहे वे सरकारी हो या प्राइवेट। कोई भी ये खाता खुलवा कर हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकता है। ये म्यूचुअल फंड के एसआईपी की तरह ही है। यहां निवेश करने पर आपको अच्छा ब्याज मिलता है। वैसे अलग-अलग जगहों पर आरडी की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। पोस्ट ऑफिस में 5 साल के लिए ये खाता खोलने पर आपको 5.8 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। एसबीआई में पांच साल के लिए ब्याज दर 5.7 फीसदी है। मगर एसबीआई अपने कर्मचारियों को योजना के तहत 1 फीसदी अधिक ब्याज देता है।
अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं और थोड़ी थोड़ी राशि से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो आपको लंबे समय तक निवेश करना होगा। उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति एसबीआई में 10 साल के लिए रिकरिंग खाता खुलवाता है। 10 सालों तक उसे रोज 150 रुपये यानी महीने का 4500 रु जमा करने होंगे। इस तरह वह व्यक्ति 12 महीने यानी पूरे 1 साल में 54,000 रुपये जमा करेगा। 10 साल की लंबी अवधि में कुल जमा राशि हो जाएगी 5.40 लाख रु। 10 साल तक निवेश पर पोस्ट ऑफिस 5.8 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देगा। यानी आपको करीब-करीब 1.90 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर आपको अपनी निवेश राशि के साथ ब्याज मिला कर 7.30 लाख रु मिलेंगे। ये एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन भी है, क्योंकि इसमें शेयर बाजार की तरह जोखिम नहीं है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका