SIP vs RD: मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है. क्योंकि अच्छे निवेश ऑप्शन के चुनने से ही भविष्य के लिए बढ़िया रकम तैयार किया जा सकता है. चुंकि मौजूदा समय में निवेश के कई विकल्प हैं. ऐसे में सही इनवेस्टमेंट टूल्स में निवेश सोच समझकर करना चाहिए.

Advertisement

इस समय मंथली निवेश के लिहाज से म्यूचुअल फंड SIP काफी पॉपुलर है, तो दूसरी ओर सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) भी पसंद है. दोनों ही इनवेस्टमेंट टूल्स में मंथली निवेश किया जाता है. तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि हर महीने के जमा पर कहां ज्यादा रिटर्न मिल रहा है...

Advertisement

RD पर मिलता है फिक्स ब्याज

RD बैंक या पोस्‍ट ऑफिस कहीं भी शुरू की जा सकती है. पोस्‍ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम है, जिसमें केवल 100 रुपए से निवेश की शुरुआत किया जा सकता है. पोस्‍ट ऑफिस की RD में 6.7% सालाना ब्‍याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है. जबकि SIP के जरिए म्‍यूचुअल फंड्स में पैसा लगाया जाता है. SIP के लिए डीमैट अकाउंट ओपन करवाने की जरूरत पड़ती है.

Advertisement

SIP में हर महीने 3000 जमा पर रिटर्न

SIP के जरिए मंथली 3000 रुपए जमा करने पर 5 साल की अवधि में निवेशकों को 2,47,459 रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे. इसमें कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए और ब्याज से 67,459 रुपए मिलेंगे. इसमें हर साल 12% रिटर्न के बेस पर कैलकुलेट किया जा सकता है. इस स्कीम में 67,459 रुपए की ब्याज से कमाई हुई.

Advertisement

SIP से जुड़ी अहम बात

SIP के जरिए निवेशक मार्केट में पैसा लगाता है. यही वजह है कि इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती है. लेकिन फिर भी ज्‍यादातर एक्‍सपर्ट वेल्‍थ क्रिएशन के हिसाब से एसआईपी को निवेश का बेस्‍ट ऑप्‍शन मानते हैं. म्‍यूचुअल फंड में लगाए गए पैसों को फंड मैनेजर मैनेज करते हैं. इसके कारण इसमें जोखिम काफी कम हो जाता है

Advertisement

RD में मंथली 3000 रुपए के जमा पर रिटर्न

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर (Post Office RD Calculator) के मुताबिक हर महीने 3,000 रुपए किया जाता है. इस तरह RD में 5 साल की अवधि के लिए मैच्योरिटी रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएगी. इसमें निवेशक की ओर से कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए होगा.

साथ ही कुल जमा पर ब्याज से 34,097 रुपए की गारंटीड कमाई होगी. यानी रोजाना 100 रुपए की सेविंग और मंथली इनवेस्टमेंट पर मोटी रकम तैयार की जा सकती है. खास बात तो ये है कि मैच्‍योरिटी के बाद भी निवेशक आगे 5 साल के लिए आरडी अकाउंट को जारी रख सकते हैं. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.

Advertisement

Post Office RD की जरूरी बातें

पोस्‍ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में महज 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं. अकाउंट में मिनिमम 100 रुपए से अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके बाद निवेशक 10-10 रुपए के मल्‍टीपल में डिपॉजिट कर सकते हैं. जबकि स्कीम में अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD में एक व्‍यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है.

स्कीम में सिंगल के अलावा 3 व्‍यक्तियों तक ज्‍वाइंट अकाउंट खुल सकता है. माइनर के लिए पैरेंट्स खाता खुलवा सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस के RD अकाउंट की मैच्‍योरिटी 5 साल में होती है. लेकिन निवेशक 3 साल के बाद ही पैसा निकाल सकते हैं यानी 3 साल बाद प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर किया जा सकता है. पोस्‍ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्‍त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन लिया जा सकता है.