नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत सस्ता गोल्ड बेचने वाली स्कीम का रेट तय कर दिया है। आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बांड की नौवीं सीरीज तहत इसका रेट 50000 रुपये प्रति दस ग्राम तय किया है। आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत 500 रुपये सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका भी देती है। जो निवेश सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम के तहत सोना खरीदन चाहते हैं, उनको 28 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2021 के बीच मौका मिलेगा। इस स्कीम के तहत कौन गोल्ड खरीद सकता है और कितना, आइये इस बारे में जानते हैं। इसके अलावा 500 रुपये सस्ता गोल्ड इस स्कीम में कैसे मिलेगा, इस बात की भी पूरी जानकारी लेते हैं।
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड का रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की बेवसाइट पर प्रकाशित रेट के आधर पर यह रेट फिक्स करता है। दिसंबर में 22 से 24 के बीच गोल्ड रेट का औसत भाव आरबीआई जारी करता है। इस बार यह भाव 5000 रुपये प्रति ग्राम और 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया गया है। आरबीआई इस स्कीम के तहत 24 कैरेट गोल्ड के बांड जारी करता है।
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बांड में ऑनलाइन निवेश करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम यानी 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट देता है। ऐसे में अगर निवेशक ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करता है, तो उसे 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी।
जनवरी 2021 में फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के तहत सोना बेचा जाएगा। 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 के बीच सस्ता गोल्ड खरीदने का एक और मौका मिलेगा। इस तारीख में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।
आरबीआई फरवरी 2021 में भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे।
मार्च 2021 में भी एक बार और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचा जाएगा। मार्च 2021 में सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) के तहत 1 मार्च से 5 मार्च 2021 के बीच सस्ता सोना बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को यह गोल्ड बांड 9 मार्च 2021 को ऐलाट किए जाएंगे।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) में निवेश करने का ऑनलाइन के अलावा ऑनलाइन मौका भी मिलता है। अगर आप ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदेंगे तो आपको 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी, वहीं ऑफलाइन पेमेंट करने पर आपको यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर ही ऐलाट किया जाएगा। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने वालों को सरकार की तरफ से हर साल 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। यानी अगर 1 लाख रुपये का गोल्ड इस स्कीम में खरीदा जाता है, तो साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में हर साल मिलेगा।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी की जाती है। वहीं ऑनलाइन आप अपने ब्रोकर के अकाउंट या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भी कर सकते हैं।
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें