भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) सभी बैंको पर नजर रखता है, ठीक एक बार फिर एक ऐसे ही बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मौजूद पूर्वांचल सहकारी बैंक पर कडा एक्शन लेते हुए इस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। (Reserve Bank Of India) की तरफ से आई जानकारी के अनुसार बैंक ने बताया कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार बैंक ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को पूर्वांचल सहकारी बैंक को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है।
पांच लाख रुपए मिलने का सिर्फ हक
जानकारी के अनुसार परिसमापन के मुताबिक जीतने भी जमाकर्ता हैं, उनको बीमा ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के हिसाब से सिर्फ पांच लाख रुपए तक के अपने जमा पैसे मिलने का हक होगा। Reserve Bank Of India ने कहा कि पूर्वांचल सहकारी बैंक के आंकड़ों के हिसाब से कुल 99.51 प्रतिशत जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपने पूरे रुपए पाने के हकदार हैं।
बैंक ने कहा अभी अपने जमाकर्ताओं को पूरी रकम देने में असमर्थ
Reserve Bank Of India की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक बैंक इस समय वित्तीय स्थिति में अपने सभी जमाकर्ताओं को तत्काल पूरी राशि को वापस करने में बिल्कुल भी समर्थ नहीं है, हालांकि बैंक ने ये कहा कुछ समय के भीतर ही सभी जमाकर्ताओं के पूरी रकम वापिस कर दी जाएगी।
इस समय बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं
आरबीआई ने अपनी जानकारी में बताया कि सहकारी बैंक इस समय अपनी वित्तीय स्थिति के मुताबिक जमाकर्ताओं को पूरी राशि को वापस करने में असमर्थ है, Reserve Bank Of India ने बताया कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं। वहीं अगर बैंक को आगे बैंकिंग बिजनेस को सुचारु रूप से चलाने की इजाजत मिली तो इससे जनहित पर विपरीत असर पड़ेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर सहकारी बैंकों की समीक्षा करता रहता है। कोई बड़ी खामी पाए जाने के बाद आरबीआई इन बैंकों के खिलाफ एक्शन लेता है। इससे पहले भी कुछ बैंकों पर कार्रवाई हुई है, उनके बैंक लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं।
बैंकों में पैसे जमा करके लोग सेफ रखता हैं पैसा
हमेशा लोग बैंकों में पैसा जमा करके एक सेफ इनवेस्टमेंट मानते हैं, लेकिन कई बार बैंक कुछ ऐसे कार्यों में संलिप्त होता है जिस वजह से आम जमाकर्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। जब भी बैंकों में पैसे जमा करें तो समय से समय से अपने पैसों का बारे में पता करते रहें, ताकि आप बैंक से मुताबिक सारी जानकारियों से अवगत रहें।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!