PPI Card For Public Transport: भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा दी गई एक मंजूरी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को जबरदस्त सुविधा मिलेगी। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा कई सारे नेशनल बैंक और एनबीएफसी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रांजैक्शन करने के लिए पी प्रीपेड कार्ड जारी करने की अनुमति दी है। इन प्रीपेड कार्ड के जरिए आप रेल, मेट्रो, बस, टोल और पार्किंग जैसी पेमेंट बड़ी आसानी से कर पाएंगे।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के आदेश के अनुसार अब देश के कई बैंक और एनबीएफसी भी इस प्रीपेड कार्ड को जारी करेंगे। फिलहाल पेटीएम के द्वारा ऐसा ही एक प्रीपेड कार्ड चलाया जाता है जिसका इस्तेमाल आप मेट्रो में यात्रा करते वक्त भी कर सकते हैं।

Advertisement

अगर यह कार्ड होगा तो आपके पास किराया देने के लिए कैश और यूपीआई के अलावा एक और विकल्प भी होगा।

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी नोटिफिकेशन में बताया है कि ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिएट्रांजैक्शन का यह माध्यम लोगों के आवागमन को काफी ज्यादा आसान और पेमेंट की तकनीक को सुरक्षित बना देगा। इसके अलावा इससे काफी ज्यादा तेज डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चले की पूरे देश में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सर्विस हर दिन यात्रियों की बड़ी संख्या को एक से दूसरी जगह पहुंचती है और सर्विस देती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक और एनबीएफसी के द्वारा पी कार्ड जारी किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कार्ड में ट्रांसिट सर्विस, टोल टैक्स और पार्किंग में अलग-अलग पेमेंट करने के लिए रिलेटेड ऑटोमेटिड फेयर कलेक्शन एप्लीकेशन दिया गया होगा।

Advertisement

यह पी कार्ड केवल ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसे मेट्रो, बस, रेल और वॉटरवे के दौरान भी पेमेंट करने के काम में आएंगे। इसके अलावा इन्हें आप पार्किंग और टोल ट्रांजैक्शन के लिए भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

इन पीपीआई कार्ड की सबसे खास बात यह होगी की इन्हें इश्यू करने के लिए किसी भी केवाईसी वेरीफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस कार्ड को रिचार्ज करके आपको इस्तेमाल करना है और पैसे खत्म हो जाए तो फिर से इसमें पैसे डालने होंगे।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसमें आपका बकाया 3000 रुपए से ज्यादा का नहीं हो पाएगा।

पीपीआई कार्ड परमानेंट वैलिड होगा। लेकिन इस कार्ड के जरिए आपको किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन करने की इजाजत नहीं मिलेगी, न ही इस कार्ड पर आपको रिफंड या फंड ट्रांसफर की अनुमति होगी।

अगर आसान भाषा में कहे तो यह कार्ड भारतीय मेट्रो के द्वारा जारी किए गए कार्ड की तरह ही होगा। जिसमें आप एक बार पैसे डालकर इसे पैसा खत्म होने तक इस्तेमाल कर सकते हैं और उसके बाद आपको इसे फिर से रिचार्ज करना होगा।

Advertisement

इस कार्ड का फायदा यह होगा कि अगर आप इस महीने की शुरुआत में रिचार्ज कर लेते हैं और बाद में आपके पैसे खत्म हो रहे हैं लेकिन कार्ड में रिचार्ज है तो आप बिना किसी टेंशन के यात्रा कर सकते हैं। यह कार्ड रखने से आपको यात्रा के दौरान एक्स्ट्रा कैश लेकर चलने की जरूरत भी नहीं होगी।

अगर भारतीय रिजर्व बैंक इन पीपीआई कार्ड को जारी कर रहा है, तो इनमें ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा भी जरूर दी जाएगी, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आपको इस प्रिपेड कार्ड को रिचार्ज करने में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।