Ration Card KYC; Ration Card New Rules: केंद्र सरकार यानी प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की अगुवाई वाली सरकार हर महीने 80 करोड़ नागिरकों को फ्री में राशन (गेंहूं-चावल) दे रही है। अब फ्री में राशन के लिए एक काम करना बहुत जरूरी हो गया है, यदि आपने ये काम नहीं किया तो फ्री में राशन मिलना बंद हो जाएगा।

Advertisement

दरअसल, देश में गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए राशन कार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। इससे वे सस्ते दाम पर न सिर्फ अनाज और अन्य जरूरी चीजें ले पाते हैं बल्कि इससे सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी मिलता है और यह उनकी पहचान के लिए एक प्रमाण के तौर पर भी काम करता है।

Advertisement

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता है। इसके लिए राशन कार्ड में सभी जानकारी सही और अपडेटेड होना जरूरी है। अगर यह काम नहीं किया गया तो सरकार ने साफ किया है कि राशन मिलना बंद हो सकता है।

चूंकि खाद्य और आपूर्ति विभाग राशन कार्ड से जुड़े निमयों में समय-समय पर बदलाव करते रहता है, अब इसी कड़ी में एक बार फिर से कुछ नियम में बदलाव किया है। यह बदलाव केवाईसी (Know Your Coustomer, KYC) से जुड़ा है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं और यह भी जानते हैं कि कैसे घर बैठे राशन कार्ड केवाईसी को आसानी से कर सकते हैं...

Advertisement

KYC कराना जरूरी

नए नियमों के मुताबिक, अब हर राशन कार्ड धारक को अपनी पहचान और जानकारी अपडेट करवाना जरूरी है यानी अब राशन कार्ड में ई-केवाईसी करना अनिवार्य हो गया है। इसी अपडेशन को केवाईसी कहते हैं। पांच साल से ज्यादा उम्र के सभी परिवार सदस्यों की केवाईसी जरूरी है। इसे पूरा न करने पर राशन कार्ड बंद कर दिया जाएगा। इसे आप चाहें तो ऑनलाइन (सरकारी वेबसाइट पर) या नजदीकी राशन कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कर सकते हैं।

Advertisement

सरकार ने कहा है कि आप जल्द से जल्द केवाईसी पूरी कर लें और बैंक खाता व मोबाइल नंबर को राशन कार्ड से जोड़ लें। सही जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स देना बहुत जरूरी है। अगर कोई झूठी जानकारी देता है तो उसका कार्ड रद्द भी हो सकता है। किसी परेशानी में अपने नजदीकी खाद्य विभाग से संपर्क करें और तय तारीख से पहले सभी काम पूरे कर लें।

Advertisement

ऑनलाइन राशन कार्ड e-KYC कैसे करें?

  • अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) वेबसाइट खोलें
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में 'राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी' सेगमेंट में जाएं
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए OTP दर्ज करें
  • ड‍िटेल भरने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।

KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

अगर आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका कार्ड बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको फ्री गेहूं-चावल नहीं मिलेगा। साथ ही गैस सब्सिडी, मुफ्त इलाज और अन्य सरकारी फायदे भी मिलना बंद हो जाएंगे।