Raksha Bandhan 2024: हमारे देश में हर त्यौहार का अलग-अलग महत्व है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप इस बार अपनी बहन को कोई खास तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में उसके लिए निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

Advertisement

हम बात कर रहे हैं महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की। इस स्कीम के अंतर्गत को भी महिला का अकाउंट ओपन किया जा सकता है। यदि आपकी बहन की उम्र 18 साल से कम है तो वह अपने माता-पिता या अभिभावक की देख रेख में अकाउंट ओपन करवा सकती है। आइए आपको बताते हैं कि स्कीम की मदद से कैसे आपकी बहन के पास लाखों का फंड तैयार हो सकता है।

Advertisement

इतने रुपये से करें शुरुआत (Mahila Samman Savings Certificate Investment)

आप अपनी बहन के लिए स्कीम में 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आप अधिकतम 2 लाख रुपये तक आप निवेश कर सकते हैं। इस योजना में समय से पहले पैसे निकालने की भी सुविधा दी जाती है और एक साल की अवधि के बाद अकाउंट होल्डर अपने अकाउंट से कुल जमा का 40 प्रतिशत पैसा निकाल सकता है।

Advertisement

इस तरह अपनी बहन के लिए खुलवाएं महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत अकाउंट

इस अकाउंट को आप पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंक में खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाते वक्त आपको एक फॉर्म जमा करके केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा और इसके बाद 2 लाख रुपये तक आप इस खाते में जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट को खुलवाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी होने चाहिए। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आदि शामिल है।

Advertisement

इस तरह तैयार होगा लाखों का फंड (Mahila Samman Savings Certificate Interest Rate)

अगर आप इस योजना में 1000 रुपये का 5 सालों के लिए निवेश करते हैं तो ऐसे में आपको 7.5% इसमें आपको इंटरेस्ट हाफ ईयर के हिसाब से अगर मिलेगा तो आपको 1445 रुपये मैच्योरिटी पर मिलेंगे। इस योजना में अगर आपके पास दो लाख रुपये हैं और आप इस राशि को दो सालों के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश करती हैं, तो आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर कुल 32,044 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसमें आपको मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,32,044 रुपये मिलेंगे।

Advertisement

यदि कोई महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में दो साल के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करती है तो उसे परिपक्वता पर 1,16,022 रुपये मिलेंगे।