Raksha Bandhan 2024 Financial Gift: राहुल अपनी बहन मनीशा के लिए रक्षा बंधन का तोहफा सोच रहा था, तभी उसके पिता उससे पूछते हैं कि इस बार अपनी बहन को रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट देने वाले हो? राहुल बोलता है, 'पापा मैं मनीशा को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहता हूं जिससे उसे आर्थिक सहायता मिले ताकि उसे किसी भी फाइनेंशियल परेशानी का सामना न करना पड़े।' जैसे ही राहुल के पिता उसका ये जवाब सुनते हैं वह उसे पोस्ट ऑफिस स्कीम Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में बताते हैं। अगर आप भी अपनी बहन के लिए कोई फाइनेंशियल तोहफा सोच रहे हैं तो चलिए आपको भी बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना की मदद से आपकी बहन की भविष्य में पैसों की जरूरत कैसे पूरी हो सकती है।

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इतना मिलता है ब्याज (Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate)

Advertisement

सरकारी योजनाओं में निवेश से आपको कई लाभ मिलते हैं सुकन्या समृद्धि योजना भी एक सरकारी योजना है जिसे आप अपनी बेहन के लिए खुलवा सकते हैं और कोई भी अपने देश का नागरिक अपने 10 साल या उससे कम आयु की बहन के लिए इस योजना में निवेश कर सकता है। सुकन्‍या समृद्धि योजना के अंतर्गत कोई भी कम से कम हर साल ₹250 रुपये जमा करा सकता है और इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है।

Advertisement

इसमें हर साल 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। ऐसे में कुछ साल तक एक निश्चित अमाउंट निवेश करने पर आपकी बहन को 71 लाख से ज्‍यादा रुपये मिल सकते हैं।

सुकन्या समद्धि योजना के फायदे (Sukanya Samriddhi Account Scheme)

इस योजना में निवेश करने के सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। ये एक सरकारी योजना है और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही कोई बाजार जोखिम नहीं होता है। इसमें एक लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। आपको वार्षिक कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है यानी कम निवेश में भी अच्छा रिटर्न आपको मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेशक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश कर सकता है। इसमें निवेश की गई राशि, उस पर प्राप्त ब्याज के साथ ही साथ मैच्युरिटी पर मिलने वाली राशि भी टैक्स फ्री होती है।

Advertisement

इस कैलकुलेशन से समझें कितना मिलेगा आपकी बहन को 21 साल में पैसा

इस योजना के अंतर्गत सालाना 1.5 लाख रुपये को 15 साल तक जमा कर सकते हैं, जिसपर आपको अधिकतम लाभ दिया जाएगा। 15 साल तक यह राशि जमा करने पर कुल डिपॉजिट ₹22,50,000 होगी। वहीं मैच्‍योरिटी पर 71,82,119 रुपये मिलेंगे और इसमें ब्‍याज से मिली टोटल राशि 49 लाख 32 हजार रुपये होगी।

Advertisement