Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए उनके भाई अलग-अलग तरह के तोहफे देते हैं। चॉकलेट से लेकर ज्वैलरी तक, आप कई सारे गिफ्ट बहनों को दे सकते हैं लेकिन एक ऐसा गिफ्ट है जो आपकी बहन का जीवनभर साथ देगा। हम बात कर रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट, जी हां, फिक्स्ड डिपॉजिट में आप अपनी बहन के लिए निवेश को शुरु कर सकते हैं और उन्हें फाइनेंशियल फ्रीडम भी दिला सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वह कौन-कौन से बैंक जो अधिक ब्याज आपको एफडी पर ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement

IDBI Bank

आईडीबीआई बैंक अपने स्पेशल एफडी में 300 दिनों की एफडी पर 7.05 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, 375 दिन की अवधि के लिए की गई एफडी पर बैंक ने ब्याज दरों को 7.15 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस अवधि पर 7.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 444 दिन की एफडी पर आपको 7.25 फीसदी के बजाय 7.35 फीसदी का ब्याज मिलेगा और इस तरह सीनियर सिटीजन को अब 7.85 फीसदी का ब्याज मिल सकेगा।

Advertisement

फेडरेल बैंक

400 दिनों की अवधि पर 7.35 फीसदी का ब्याज ये बैंक दे रहा है। वहीं, 777 दिन और 50 महीने की समय सीमा में बैंक 7.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता के लिए 3 साल की एफडी पर 9.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रही है। वहीं, सीनियर सिटीजन को यह बैंक बेहतरीन ब्याज ऑफर कर रहा है। इसी तरह से सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 9.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Advertisement

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक की एफडी में अगर आप निवेश करते हैं तो यह बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल की एफडी के लिए 8.75 फीसदी सालाना की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रही है।

Advertisement

HDFC बैंक इतना दे रहा है एफडी पर ब्याज

देश का सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक 2 साल और 11 महीने की एफडी पर 7.35% ब्याज दे रहा है और सीनियर सिटीजन को इस पर 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 7.85% ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज दर 7.40% है जो 4 साल और 7 महीने की अवधि पर मिलती है। सीनियर सिटीजन को इस पर 7.90% ब्याज मिलेगा और ये दरें 24 जुलाई 2024 से लागू हैं।

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक

पीएनबी 400 दिनों वाली एफडी पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को इस पर 7.75% ब्याज मिलेगा। ये नई दरें 1 अगस्त से लागू हुई हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक

इस प्राइवेट बैंक की 390 दिन से ज्यादा और 23 महीने से कम की एफडी पर 7.4% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को इस पर 7.9% ब्याज मिलेगा।

Advertisement