अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। बैंक ने अपने लाखों ग्राहकों को KYC अपडेट करने को लेकर नोटिस जारी किया है। जिन ग्राहकों की KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें 8 अगस्त 2025 से पहले यह प्रक्रिया हर हाल में पूरी करनी होगी। तय तारीख के बाद खाते को फ्रीज या अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

Advertisement

किन ग्राहकों को करना है KYC?

यह अलर्ट खासतौर पर उन खाताधारकों के लिए है जिनकी KYC डिटेल्स 30 जून 2025 तक अपडेट होनी थी। अगर आपने भी अभी तक अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, तो जल्दी से यह प्रक्रिया पूरी करें वरना आपकी बैंकिंग सुविधाओं पर असर पड़ेगा।

Advertisement

क्यों जरूरी है KYC?

KYC का मतलब है अपने ग्राहक को जानो (Know Your Customer)। यह बैंक द्वारा किया जाने वाला एक जरूरी वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिसमें आपकी पहचान और पते की जानकारी को बैंक के रिकॉर्ड में अपडेट किया जाता है। KYC से फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आती है। ग्राहक की सही पहचान पक्की होती है, बैंकिंग लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहती है।

Advertisement

कैसे करें KYC पूरी?

आप दो तरीके से अपने PNB अकाउंट की KYC कर सकते हैं:

1. ऑफलाइन प्रोसेस

पास की PNB शाखा में जाएं और ये सारे डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं।

पहचान पत्र (आधार, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

पता प्रमाण

पैन कार्ड या फॉर्म 60

हाल की फोटो

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

2. ऑनलाइन प्रोसेस

PNB One मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लॉगिन करें

Advertisement

"KYC Update" ऑप्शन पर क्लिक करें

दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें

आप चाहें तो ईमेल या डाक के जरिए भी डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं

KYC स्टेटस कैसे चेक करें?

PNB की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें

Profile या Personal Details सेक्शन में जाएं

वहां आपको लिखा मिलेगा कि आपकी KYC अपडेट है या नहीं

अगर Pending दिख रहा है, तो तुरंत प्रक्रिया शुरू करें

Advertisement

अगर KYC नहीं की तो क्या होगा?

अगर आपने 8 अगस्त 2025 तक KYC नहीं कराई तो आपका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। पैसे निकालना या ट्रांसफर करना बंद हो जाएगा। बैंकिंग सुविधाएं जैसे UPI, डेबिट कार्ड और चेकबुक काम नहीं करेंगे। स्थिति गंभीर होने पर खाता पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।

देर न करें, KYC आज ही कराएं

PNB की तरफ से दिया गया यह अलर्ट बेहद जरूरी है। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि आपकी बैंकिंग सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है। KYC कराने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह काम आप घर बैठे भी ऑनलाइन कर सकते हैं। समय पर अपडेट करें, ताकि आपके बैंकिंग अनुभव में कोई रुकावट न आए।