PNB Fixed Deposit: पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है. पीएनबी (PNB) द्वारा किए गए इस बदलाव से करोड़ों ग्राहकों को फायदा होने वाला है. बैंक ने अपने फिक्सड डिपॉजिट में बड़ा बदलाव किया है. चलिए अब इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Advertisement

देश की दिग्गज सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने एफडी में बड़ा बदलाव किया है. बैंक ने नवरात्रि शुरू होने से पहले ही अपने कुछ एफडी पर ब्याज दर को बढ़ा दिया है. ये नए ब्याज दर 1 अक्टूबर 2024 से लागू किए जा चुके हैं.

Advertisement

पीएनबी (PNB) बैंक में 7 से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी मौजूद है. बैंक इन एफडी पर 3.50 फीसदी से 7.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रही है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम एफडी के लिए हैं. अब जान लेते हैं कि बैंक की मौजूदा सभी एफडी पर कितना- कितना ब्याज मिल रहा है.

Advertisement


पीएनबी की सभी एफडी पर कितना मिलता है ब्याज?

नीचे दिए गए सभी ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी के लिए है.

7 से 14 दिन के लिए पीएनबी द्वारा 3.50 ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि के लिए 4 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है.

15 से 29 दिनों के लिए और 30 से 45 दिनों की एफडी कराने पर भी बैंक द्वारा 3.50 फीसदी का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है.

Advertisement

वहीं अगर बात करें 46 दिन से 60 दिन और 61 से 90 दिन की एफडी कराने पर बैंक 4.50 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न देगी. इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 5 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर किया जाता है.

इसके अलावा 91 दिन से 179 दिन की एफडी कराने पर आम जनता को 5.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जाता है. वहीं वरिष्ठ नागरिको को इस अवधि के लिए 6 फीसदी तक ब्याज मिलता है.

Advertisement

180 दिन से 270 दिन के लिए ब्याज दर 6.25 फीसदी रखा गया है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6. 75 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर किया जाता है.

वरिष्ठ नागरिकों को एफडी में सामान्य ब्याज दर से 0.50 ब्याज ज्यादा मिलता है.

271 दिन से 299 दिन की अवधि पर ब्याज दर 6.50 है. वहीं 300 दिन के लिए 7.05 ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.
300 दिनों की अवधि के लिए बैंक 7.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है