How to create a fund of Rs 1 crore through RD: आमतौर पर लोगों को लगता है कि शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के माध्यम से ही बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। लेकिन यह सही नहीं है। अगर आप बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी के माध्यम से चाहें तो बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। यह बड़ा फंड एक करोड़ रुपये तक का हो सकता है। आइये जानें कैसे।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस में आरडी 5 साल के लिए होती है। लेकिन 5 साल पूरा होने के बाद आप चाहें तो इस आरडी को 5-5 साल करके कितना भी बार बढ़ा सकते हैं। अगर इसी विकल्प का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो 1 करोड़ रुपये का फंड आसानी से तैयार हो जाएगा।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस आरडी भारत सरकार की जमा योजना है। यहां पर तय ब्याज मिलने के साथ ही जमा पैसे और उसके ब्याज की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी की ब्याज दर 6.5 प्रतिशत है।

अगर पोस्ट ऑफिस की आरडी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना है तो आपको 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करना होगी। आइये जानें कैसे यह 10,000 रुपये की आरडी करोड़पति बना देगी।

Advertisement

पहली बार में 5 साल के लिए 10,000 रुपये की आरडी शुरू करने के बाद इसमें 7.10 लाख रुपये तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा पैसा 6 लाख रुपये होगा, वहीं करीब 1.10 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। जैसे ही 5 साल पूरे हों इसी आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ा दें और 10,000 रुपये महीना जमा करते रहें।

Advertisement

ऐसे में 10 साल में इस आरडी में तैयार हो जाएगा 1,689,880 रुपये का फंड। इसमें से आपका जमा पैसा होगा 12 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेगा 4,89,880 रुपये।

अब इस आरडी को फिर से 5 साल के लिए बढ़ा दें। ऐसे में 15 साल में तैयार हो जाएगा 3,042,651 रुपये का फंड। इसमें आपका जमा पैसा होगा 18 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेगा 12,42,651 रुपये।

Advertisement

15 साल के बाद एक बार फिर से इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दें। अब 20 साल में तैयार हो जाएगा 4,910,044 रुपये का फंड। इसमें आपका जमा पैसा होगा 24 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिला पैसा 25,10,044 रुपये।

इस आरडी को 5 साल के लिए और बढ़ाने पर 25 साल में तैयार होगा 7,487,830 रुपये का फंड। इसमें आपका जमा पैसा होगा 30 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेगा 44,87,830 रुपये।

Advertisement

इस फंड को एक करोड़ रुपये बनाने के लिए इस आरडी को एक बार और 5 साल के लिए बढ़ाना होगा। 30 साल में इस आरडी में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड। इस दौरान 30 साल में तैयार होगा 11,046,257 रुपये का फंड। यानी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड। इसमें आपका जमा पैसा होगा 36 लाख रुपये और ब्याज के रूप में मिलेगा 74,46,257 रुपये।

यहां पर एक बार ध्यान रखने की है कि इन 30 साल के दौरान आरडी की ब्याज दरें बदल सकती हैं। यहां पर निवेश पर आज की ब्याज दरों के हिसाब से गणना की गई है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि अगर ब्याज दरें कम भी हों तो आपका फंड 1 करोड़ रुपये का ही तैयार हो, तो आप 10,000 रुपये से कुछ ज्यादा यानी 500 रुपये या 1000 रुपये इस आरडी में और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में ब्याज दरों के बदलने का आपके तैयार हो रहे फंड पर असर नहीं पड़ेगा।