नयी दिल्ली। आज के समय में बढ़ती महंगाई को देखते हुए फ्चूयर के लिए लाखों रु का फंड काफी नहीं होगा। इसका एक बड़ा उदाहरण कोरोना संकट में लोगों ने देख लिया। फ्यूचर के लिए आपको 1-1.5 करोड़ रु का फंड तैयार करना होगा। अब 1.5 करोड़ रु का फंड तैयार करना भी कोई आसान काम नहीं है। मगर ये असंभव भी नहीं है। अगर आप प्लानिंग के साथ निवेश करें तो कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। निवेश के लिए शेयर बाजार जैसा ऑप्शन मौजूद है, जो कुछ ही दिनों या हफ्तों में आपका पैसा दोगुना कर सकता है, मगर यहां जोखिम बहुत ज्यादा है। करोड़पति बनने के लिए आपको ऐसा निवेश ऑप्शन चाहिए जिसमें गारंटीड और निरंतर फायदा मिले। साथ ही उस विकल्प में घाटे की संभावना जीरो होनी चाहिए। एक ऐसा ही बढ़िया ऑप्शन है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)। पीपीएफ में कोई भी कभी भी निवेश शुरू कर सकता है। पीपीएफ से जल्दी करोड़पति बनने की एक ट्रिक है, जो हम आपको यहां बताएंगे।
यदि आप 30 साल की उम्र में निवेश शुरू करें तो रिटायरमेंट (60 साल की आयु) तक निवेश के लिए उसके पास 30 साल होंगे। वहीं पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। मगर आप इसे बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप पीपीएफ खाते में निवेश जारी रख सकते हैं, जिस पर आपको ब्याज मिलता रहेगा। 30 वर्षों तक पीपीएफ अकाउंट में निवेश जारी रखने के लिए फॉर्म-एच को तीन बार जमा करना होगा। ये काम आपको पीपीएफ खाता खोलने के 15वें वर्ष, 20वें वर्ष और 25वें वर्ष में करना होगा।
पीपीएफ कैलकुलेटर के हिसाब से 7.1 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर को यदि पूरी अवधि में बरकरार माना जाए तो आप सामान्य परिस्थितियों में हर महीने 12500 रु का निवेश करके 15 साल बाद कुल 40,68,209 रु मैच्योरिटी राशि हासिल करेंगे। इसी तरह अगर आप लंबे समय तक पैसा जमा करें और पीपीएफ खाते में निवेश जारी रखें तो आपको पिछले 15 वर्षों में जो पैसा जमा किया गाय है उस पर भी ब्याज मिलेगा। फिर आखिर में 30 साल बाद जो पीपीएफ मैच्योरिटी राशि आपको मिलेगी वो है 1,54,50,911 रुपये या 1.54 करोड़ रुपये।
स्पेशल ट्रिक की बात करें तो पीपीएफ खाताधारक को हर महीने की पहली से चौथी तारीख के बीच निवेश करना चाहिए। इससे पीपीएफ खाताधारक को उसी महीने पीपीएफ ब्याज प्राप्त करने में मदद मिलेगी। असल में पीपीएफ नियमों के मुताबिक यदि आप महीने की पहली से चौथी तारीख तक निवेश करें तो आपको उसी महीने के लिए पीपीएफ ब्याज दर के लिए पात्र माना जाएगा।
हर महीने 12,500 रुपये के निवेश से वित्त वर्ष में आपका निवेश होगा 1.5 लाख रु। इस लिहाज से आपको पीपीएफ के पूरे निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा। पीपीएफ में टैक्स बेनेफिट लेने के लिए अधिकतम लिमिट 1.5 लाख रु ही है।
पीपीएफ एक 'ईईई' कैटेगरी वाली निवेश योजना है। यहां ईईई का मतलब है छूट, छूट, छूट। यानी आपको निवेश अवधि के दौरान मिलने वाले ब्याज, किए गए निवेश और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर भी टैक्स छूट मिलती है।
More Articles
- 30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
- आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें