नयी दिल्ली। निवेश ऑप्शंस की ब्याज दरों में लगातार गिरावट के कारण आपके लिए 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 1 करोड़ रु का फंड बनाने के लिए आपको अब पहले के मुकाबले अधिक समय लगेगा। अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो ध्यान रखिए कि आपको कमाना शुरू करने के साथ ही निवेश शुरू करना होगा। सैलेरी के जरिए कमाना शुरू करने वालों के पास एक साथ निवेश करने के लिए बड़ी राशि नहीं होती। ऐसे में आप हर महीने एक निश्चित राशि की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि कोई भी नियमित रूप से निवेश करके आसानी से लगभग 20 सालों के अंदर करोड़पति बन सकता है। दरअसल लंबे समय तक निवेश आपकी पूंजी को कंपाउंडिंग की ताकत से कई गुना कर देता है। यहां हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) और इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) जैसे 3 निवेश ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिनमें आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि इनमें से कौन सा ऑप्शन आपको जल्दी करोड़पति बना सकता है।
सबसे पहले बात करते हैं पीपीएफ की, जो काफी लोकप्रिय निवेश ऑप्शन है। दरअसल पूरी तरह से टैक्स फ्री होना इसकी सबसे बड़ी खासियत है। पीपीएफ में आपको धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। हालांकि ये बेनेफिट पुराने टैक्स सिस्टम ही मिलता है। पीपीएफ खाता बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है। इस समय पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी है। यह मानते हुए कि निवेश की पूरी अवधि में 7.1 फीसदी की दर स्थिर रहेगी अगर आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करें तो 28 सालों में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। आप 28 सालों में 1.05 करोड़ रुपये जमा करेंगे, जिसमें लगभग 72 फीसदी पैसा सिर्फ ब्याज का होगा। यानी आपको 28 सालों में सिर्फ 33.60 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
एनपीएस ने रिटायरमेंट बचत साधन के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की है। पहले यह केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन 2009 से यह सभी के लिए खुली है। आप एनपीएस में हर महीने एकमुश्त या निश्चित राशि का निवेश कर सकते हैं। एनपीएस योगदान का 50 फीसदी इक्विटी और 50 फीसदी ही सरकारी प्रतिभूतियों आवंटित करें तो पिछले 10 वर्षों में एनपीएस फंड्स का औसत रिटर्न लगभग 10 फीसदी रहा है। लंबी अवधि के कम्पाउंडिंग वार्षिक ग्रोथ रेट (सीएजीआर) को 10 फीसदी मानते हुए आप हर महीने की शुरुआत में एनपीएस में 10,000 रुपये का निवेश करके 23 वर्षों में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं।
अगर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को झेल सकते हैं तो इक्विटी म्यूचुअल फंड को पैसा बनाने के लिए सबसे अच्छा साधन माना जाता है। जोखिम वाले निवेशकों के लिए, इंडेक्स फंड सबसे उपयुक्त हैं क्योंकि वे कम अस्थिर होते हैं और लंबी अवधि में शानदार रिटर्न देते हैं। आप इंडेक्स फंड में निवेश कर सकते हैं जो निफ्टी या सेंसेक्स को ट्रैक करते हैं। इन फंड्स में लंबी अवधि में लगभग 12 फीसदी सीएजीआर के रूप में रिटर्न देने की क्षमता है। 12 फीसदी के लंबे समय तक सीएजीआर को मानते हुए आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करके 20 वर्षों में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। यदि आप एसआईपी टॉप-अप का उपयोग करते हैं तो आप इस लक्ष्य को और भी तेज़ी से प्राप्त कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान