PPF Account Rules: इनकम टैक्स बचाने वाला सार्वजनिक भविष्य निधि खाता यानी पीपीएफ एक सरकारी स्कीम है। इसमें पोस्ट ऑफिस और बैंक में निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा पीपीएफ खाते को बैंक से पोस्ट ऑफिस या पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है।
इस वक्त पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। लेकिन पीपीएफ की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह पर होती है। ऐसे में यह समय समय पर बदलता रहता है।
पीपीएफ खाते को न्यूनतम 500 रुपये से खोला जा सकता है। वहीं पीपीएफ में हर साल अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक ही जमा किया जा सकता है। पीपीएफ खाते में साल में कम से कम एक बार रुपये जमा करना जरूरी है।
पीपीएफ खाते को अकेले या संयुक्त नाम से खोला जा सकता है। लेकिन यहां पर ध्यान रखने की बात है कि आयकर की छूट पहले नाम वाले को ही मिलेगी। ऐसे में खाता खोलते वक्त सावधानी की जरूरत होती है।
पीपीएफ खाता 15 साल के लिए होता है, लेकिन 15 साल के बाद इसे 5-5 साल के लिए कितने भी बार बढ़ाया जा सकता है। वहीं अगर आप चाहते हैं कि अगले 5 साल के लिए पीपीएफ खाते को बढ़ा दिया जाए और उसमें पैसा जमा न किया जाए, तो ऐसा भी संभव होता है।
पीपीएफ में साल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये यानी हर माह 12,500 रुपये जमा किया जा सकता है। ऐसे में अगर 15 साल तक हर माह 12,500 रुपये जमा किया जाए तो करीब 41 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
वहीं अगर पीपीएफ में 20 साल तक हर माह 12,500 रुपये जमा किया जाए तो 66 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर 25 साल तक हर माह 12,500 रुपये जमा किया जाए तो 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान