नई दिल्ली, जुलाई 21। करोड़ों रुपये का मालिक बनना कौन नहीं चाहता, लेकिन करोड़पति बनने के लिए एक अच्छी योजना में निवेश करना बहुत आवश्यक है। आपको आज से ही निवेश की शुरुआत करनी होगी। आप अगर लंबी अवधि के निवेश के बारे में सोच रहें है तो आपका आइडिया बिल्कुल सही है। चलिए हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड में हर महीने कुछ पैसे निवेश करके मोटी रकम बनाने का तरीका बताते हैं।
पीपीएफ की खासियत यह है कि इसमें निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है। पीपीएफ के निवेश पर शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर पड़ता नहीं है। पीपीएफ की ब्याज दरें सरकार हर तिमाही तय करती है। भारतीय डाकघर में इस समय PPF योजना पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रही है। पीपीएफ पर ब्याज हमेशा ही बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट से अच्छा मिलता है। भविष्य के बचत के लिए पीपीएफ में निवेश जरुरी है।
कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस या बैंक की किसी भी शाखा में भविष्य निधि (पीपीएफ) अकाउंट खोल सकता है। पीपीएफ खाता सिर्फ 500 रुपये जमा करके खोला जा सकता है। प्रोविडेंट फंड खाते में हर साल में 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। यह एक लांग टर्म प्लान है, इसकी मैच्योरिटी पीरियड 15 साल होती है। आप मैच्योरिटी के बाद पीपीएफ में निवेश 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। अगर आप हर महीने 15 साल तक पीपीएफ खाते में 12,500 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। 15 साल में आपकी निवेश की राशि 22.50 लाख रुपये होगी।
अगर आप पीपीएफ के निवेश से करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 15 साल बाद निवेश को 5-5 साल के लिए दो बार बढ़ाना होगा। यानी आपको हर महीने 12500 रुपए 25 साल तक निवेश करने होंगे। 25 साल बाद आपको 1.03 करोड़ रुपये मिलेंगे।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति