Sukanya Samridhi Yojana: बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कई तरह की सेविंग स्कीम ऑफर कर रही. इन सेविंग स्कीम के जरिए बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की रकम तैयार किया जा सकता है. क्योंकि सरकारी सेविंग स्कीम में बिना किसी रिस्क के भविष्य के लिए मोटी रमक तैयार किया जा सकता है. इन्हीं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना है, जिसमें जमा राशि पर हर साल 8.2% की ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.

Advertisement

21 साल में मैच्योर होती है निवेश की रकम

सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. सरकारी सेविंग स्कीम में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है. फिर 21 साल बाद निवेश की रकम मैच्‍योर होती है. योजना में निवेशित की रकम और उस पर हुई ब्याज से इनकम मैच्योरिटी के बाद सीधे निवेशक के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस स्कीम में पैरेंट्स अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं.

Advertisement

सरकारी योजना में मिलता है तगड़ा रिटर्न

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश के कई फायदे हैं. इसे उदाहरण से समझते हैं कोई भी निवेशक सुकन्या समृद्धि योजना में अगर 15 सालों तक हर साल 1.5 लाख रुपए जमा करता है तो कुल जमा रकम 22,50,000 रुपए हो जाएगा.कुल जमा रकम पर 8.2% ब्‍याज के हिसाब से टोटल इनवेस्टमेंट पर ब्याज से 46,77,578 रुपए की कमाई होगी. यानी निवेश पर मिला ब्याज मूल रकम से करीब दोगुना है. इस लिहाज से सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश मैच्योरिटी पर 69,27,578 रुपए हो जाएगा.

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेशन

बेटी की उम्र: 10 साल
निवेश का साल: 2021
हर साल जमा रकम: 1.5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
21 साल बाद कुल रकम: 69,27,578 रुपए
ब्याज से कमाई: 46,77,578 रुपए
मैच्योरिटी साल: 2042

SSY में 1 लाख का निवेश बनेगा 46 लाख

सुकन्या समृद्धि योजना में अगर बेटी के लिए हर साल 1 लाख रुपए का निवेश कर रहे हैं. यह निवेश लगातार 15 साल तक किया जाए, तो टोटल डिपॉजिट रकम 15 लाख रुपए हो जाएगा. मौजूदा ब्याज दर 8.2% के लिहाज से कुल जमा पर ब्याज से कमाई का आंकड़ा 31.18 लाख रुपए हो जाएगा. इस लिहाज से SSY कुल निवेश और ब्याज से कमाई मैच्योरिटी पर 46.18 लाख रुपए बन जाएंगे. यानी योजना में निवेश की कुल रकम 3 गुना से भी ज्यादा हो जाएगी.