निवेश के लिए भारत सरकार कई तरह सेविंग स्कीम ऑफर करती है. इन सेविंग स्कीम में अच्छे रिटर्न मिलते हैं, जोकि अलग-अलग उद्देश्य के लिए भी होते हैं.उदाहरण के लिए बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को ही देखा जा सकता है. इस सरकारी स्कीम में हर साल 8.2% की ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.
सरकारी योजना में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है, जोकि 21 साल बाद मैच्योर होती है. मैच्योरिटी के बाद निवेशित रकम और ब्याज को मिलाकर सारी रकम खाते में ट्रांसफर किया जाता है.
सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे होगी कमाई?
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश के फायदे समझने के लिए उदाहरण से समझते हैं. निवेशक अगर हर साल 1.5 लाख रुपए योजना में 15 सालों तक जमा करता है तो कुल जमा 22,50,000 रुपए होगा. जमा रकम पर 8.2% ब्याज के हिसाब से कुल निवेश पर 46,77,578 रुपए का ब्याज मिलेगा. खास बात ये है कि निवेश पर मिला ब्याज मूल रकम से दोगुना है. इस लिहाज से हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश मैच्योरिटी पर 69,27,578 रुपए हो जाएगा.
सुकन्या समृद्धि योजना का कैलकुलेशन
- बेटी की उम्र: 10 साल
- निवेश का साल: 2021
- हर साल जमा रकम: 1.5 लाख रुपए
- सालाना ब्याज दर: 8.2%
- 21 साल बाद कुल रकम: 69,27,578 रुपए
- ब्याज से कमाई: 46,77,578 रुपए
- मैच्योरिटी साल: 2042
SSY में 1 लाख का निवेश बनेगा 46 लाख
बेटी के लिए अगर योजना में हर साल 1 लाख रुपए का निवेश किया. निवेश लगातार 15 साल किया, तो कुल जमा रकम 15 लाख रुपए हो जाएगा. मौजूदा ब्याज दर 8.2% के लिहाज से कुल जमा पर 31.18 लाख रुपए ब्याज मिलेंगे. इस लिहाज से कुल निवेश और ब्याज से कमाई मिलाकर 46.18 लाख रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे. यानी निवेश की कुल रकम 3 गुना से भी ज्यादा हो जाएगी. इस स्कीम में पैरेंट्स अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग