SSY Scheme: भारत सरकार कई तरह सेविंग स्कीम ऑफर करती है, जिससे भविष्य के लिए अच्छी रकम तैयार की जा सकती है. बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना भी उन्हीं में से है. इस स्कीम में हर साल 8.2% की ब्याज दर ऑफर होता है.

Advertisement

इस स्कीम में पैरेंट्स अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं. बता दें कि स्कीम में सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं. सुकन्‍या समृद्धि योजना में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है. निवेश की रकम 21 साल बाद मैच्‍योर होती है. इसके बाद निवेशित रकम और ब्‍याज को मिलाकर सारी रकम वापस कर दी जाती है.

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे होगी कमाई?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश के फायदे समझने के लिए उदाहरण से समझते हैं. निवेशक अगर हर साल 1.5 लाख रुपए योजना में 15 सालों तक जमा करता है तो कुल जमा 22,50,000 रुपए होगा.

जमा रकम पर 8.2% ब्‍याज के हिसाब से कुल निवेश पर 46,77,578 रुपए का ब्‍याज मिलेगा. खास बात ये है कि निवेश पर मिला ब्याज मूल रकम से दोगुना है. इस लिहाज से हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश मैच्योरिटी पर 69,27,578 रुपए हो जाएगा.

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेशन

बेटी की उम्र: 10 साल
निवेश का साल: 2021
हर साल जमा रकम: 1.5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
21 साल बाद कुल रकम: 69,27,578 रुपए
ब्याज से कमाई: 46,77,578 रुपए
मैच्योरिटी साल: 2042

SSY में 1 लाख का निवेश बनेगा 46 लाख

बेटी के लिए अगर योजना में हर साल 1 लाख रुपए का निवेश किया. निवेश लगातार 15 साल किया, तो कुल जमा रकम 15 लाख रुपए हो जाएगा. मौजूदा ब्याज दर 8.2% के लिहाज से कुल जमा पर 31.18 लाख रुपए ब्याज मिलेंगे. इस लिहाज से कुल निवेश और ब्याज से कमाई मिलाकर 46.18 लाख रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे. यानी निवेश की कुल रकम 3 गुना से भी ज्यादा हो जाएगी.