Post Office Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद हर व्यक्ति ये चाहता है कि उसे किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े और अगर उसे कभी पैसों की जरूरत हो तो वह आसानी से पूरी हो पाएं। बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम(SCSS) काफी अच्छा ऑप्शन है। इस स्कीम में निवेश को 8.2 फीसदी का उच्च ब्याज मिलता है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
8.2 फीसदी मिलता है इस स्कीम में ब्याज
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन स्कीम में आपको 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है। ये स्कीम एक डिपॉजिट स्कीम है। इसमें 5 साल तक का फिक्स अमाउंट डिपॉजिट करना होता है और इसमें आप अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में बाकी स्कीम की तुलना में ज्यादा ब्याज भी मिलता है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं।
ऐसे शुरु करें इस स्कीम में निवेश
इस स्कीम में निवेश किए गए पैसे 5 सालों में मैच्योर हो जाते है। अगर आप 1 लाख रुपये से कम निवेश करना चाहते हैं, तो आप नकद रकम देकर इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में पांच सालों तक निवेश करने के बाद आप तीन सालों के लिए निवेश अवधि को और आगे बढ़ा सकते हैं।
इस स्कीम में मिलता है टैक्स बेनिफिट
वहीं, अगर आप इस स्कीम में 1 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश करते हैं, तो आपको चेक से पैसे जमा करने होंगे। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट भी मिलती है। मान लीजिए आप इस स्कीम में पांच सालों के लिए 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो ब्याज दर 8.2 प्रतिशत कैलकुलेशन के हिसाब से मैच्योरिटी के समय आपके पास 14.28 लाख रुपये होंगे। पोस्ट ऑफिस की SCSS का मकसद रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजन को एक रेगुलर इनकम उपलब्ध कराना है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति