Post Office Senior Citizen Saving Scheme Calculator: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आपको रिटायरमेंट में एक फिक्सड इनकम देने का वादा करता है. इस स्कीम की अवधि 5 साल की होती है. इस स्कीम में आप ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. आज हम जानेंगे की अगर आप पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में 5, 10 या 15 लाख निवेश करते हैं, तो कितना रिटर्न मिलेगा.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खास तौर पर वृद्ध लोगों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें आपको बाकी स्कीम के हिसाब से अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आपको 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है. ये ब्याज अन्य स्कीम से बेहतर है. अगर आप रिटायरमेंट प्लान कर रहे हैं, तो ये स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है.
चलिए अब समझते है कि अगर आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो इसमें कितना रिटर्न मिल जाएगा.
5 लाख रुपये का कैलकुलेशन
अगर आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी एससीएसएस पर 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 5 साल की अवधि और सालाना 8.2 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 3416 रुपये मिल जाते हैं. वहीं हर तीन महीने में आपको 10,250 रुपये बनते हैं. इसके अलावा सालाना आपके 41,000 रुपये बनेंगे.
कुल मिलाकर बात की जाए तो सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करने पर आपकी ब्याज से ही कमाई 2 लाख 5 हजार रुपय हो जाएगी. वही कुल मिलाकर आपको 5 लाख रुपये निवेश करने पर 7 लाख 5 हजार रुपये मिलेंगे.
चलिए अब जानते हैं कि अगर आप 10 लाख रुपये सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा.
10 लाख का कैलकुलेशन
मान लीजिए आपने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 10 लाख रुपये निवेश किए है. इसमें भी अवधि 5 साल की है और ब्याज 8.2 फीसदी है. तो उस हिसाब से आपको 5 साल बाद ब्याज से ही 4 लाख 10 हजार रुपये कमाई हो सकती है. वहीं कुल रिटर्न 14 लाख 10 हजार रुपये का बनता है. इस हिसाब से आपको आपको हर महीने 6833 रुपये का रिटर्न मिल रहा है. वहीं हर तीन महीने में आपको इस स्कीम के तहत 20,500 रुपये का रिटर्न मिल रहा है. वहीं सालाना रिटर्न 82 हजार रुपये का है.
15 लाख रुपये के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?
मान लीजिए अगर आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत 15 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 5 साल की अवधि और 8.2 फीसदी के ब्याज के हिसाब से आपका हर महीने का रिटर्न 10,250 रुपये होता है. वहीं हर तीन महीने में आपको 30,750 रुपये मिलता है. इसके अलावा आपका सालाना रिटर्न 1 लाख 23 हजार रुपये बनता है.
इसके अलावा आप इस स्कीम के तहत ब्याज से ही 6 लाख 15 हजार रुपये कमा सकते हैं. वहीं कुल पैसे आपको 21लाख 15 हजार रुपये मिलेंगे.
सीनियर सिटीजन स्कीम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
इस स्कीम के तहत आप अपनी योजना की अवधि 3 साल और बढ़ा सकते हैं. ये स्कीम में आपको निश्चित इनकम प्रोवाइड करता है. वहीं इनकम टैक्स एक्ट 80 सी के तहत आप इसमें कुछ टैक्स छूट पा सकते हैं. हालांकि इस स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स देना होता है, वहीं अगर आपका रिटर्न 50 हजार रुपये से ज्यादा होता है, तो आपको टीडीएस भी देना पड़ता है
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति