Post Office Scheme : आज के समय में कई तरह के निवेश ऑप्शन हैं, लेकिन सुरक्षित और बेहतर रिटर्न के मामले में पोस्ट ऑफिस की स्कीम को लोग काफी पसंद करते हैं। बिना किसी रिस्क के ज्यादा रिटर्न की चाहत है तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
आज हम आपको यहां एक ऐसे ही पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो हर दिन केवल 222 रुपये के निवेश पर आपको लखपति बना सकता है। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि यह कौनसी स्कीम है और कितने समय तक इसमें निवेश किया जा सकता है और सबसे खास बात कि कैसे मोटा रिटर्न मिल सकता है...
दरअसल, हम यहां पर आपको पोस्ट ऑफिस के जिस निवेश ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं उसका नाम रिकरिंग डिपॉजिट (RD) है। असल में आरडी स्कीम छोटे निवेशकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है। इस स्कीम में आप रोजना केवल 222 रुपये की सेविंग्स करते हैं तो लॉन्ग टर्म में करीब 11 लाख रुपये का तगड़ा फंड तैयार हो सकता है।
सबसे खास बात कि यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सरकार की गारंटी मिलती है। यानी आपका पैसा ना केवल यहां सेफ रहता है बल्कि तय ब्याज दर के साथ लगातार बढ़ता भी रहेगा।
कैसे बनेगा 11 लाख रुपये का फंड?
यदि आप हर दिन केवल 222 रुपये बचाते हैं यानी इस स्कीम में निवेश करते हैं तोमहीने में करीब 6,660 रुपये की सेविंग हो जाएगी। इस तरह यदि आप 5 साल तक निवेश करते हैं तो करीब 3,99,600 रुपये जमा हो जाएंगे। पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में करीब 6.7% का सालाना ब्याज मिलता है और हर तीन महीने में कंपाउंड होता है। ऐसे में देखें तो 5 साल बाद आपको करीब 4.7 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
यदि आप इस निवेश को 10 साल तक जारी रखते हैं तो आपका कुल निवेश करीब 8 लाख रुपये का होगा और मैच्योरिटी पर आपको करीब 11.4 लाख रुपये मिलेंगे।
पोस्ट ऑफिस स्कीम को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. पोस्ट ऑफिस की ₹222 वाली स्कीम क्या है?
यह एक छोटी बचत योजना है, जिसमें रोजाना ₹222 निवेश करने पर लंबी अवधि में लाखों का फंड बन सकता है।
Q2. क्या यह स्कीम FD से बेहतर है?
हां, इसमें अनुशासित बचत से बड़ा फंड तैयार होता है, जबकि FD में केवल निश्चित ब्याज मिलता है।
Q3. इस स्कीम से कितना रिटर्न मिल सकता है?
लगातार निवेश करने पर लंबी अवधि में यह स्कीम आपको लाखों रुपये का मोटा फंड दिला सकती है।
Q4. क्या इसमें पैसा सुरक्षित है?
हां, पोस्ट ऑफिस स्कीमें सरकार द्वारा गारंटीड होती हैं, इसलिए यह सुरक्षित निवेश है।
Q5. इस स्कीम में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
छोटे-छोटे निवेश को अनुशासन से जोड़कर लंबी अवधि में बड़ी रकम बनाना इसका सबसे बड़ा फायदा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति