Post Office Scheme Calculation: पोस्‍ट ऑफिस में कई लोग निवेश करते हैं क्योंकि इसमें निवेश करने के कई फायदे हैं। इसमें आपको सुरक्षा के साथ-सात बढ़िया ब्याज भी मिलता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसमें निवेश करने के कई सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।

Advertisement

आप महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में आपनी बेटी, बहु, या पत्नी के नाम पर निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। इसमें अगर आप 2 साल के लिए 2 ला ख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको तगड़ा ब्याज मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसमें निवेश करने का प्रोसेस क्या है और कैसे आप इसमें निवेश करके 32 हजार रुपये का ब्याज पा सकते हैं।

Advertisement

कैसे करें महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश?

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट एक छोटी बचत योजना है। यह सभी उम्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए एक जोखिम मुक्त योजना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का मैच्योरिटी पीरियड दो साल का है, लेकिन खाता खुलने के एक साल के बाद भी आप जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल सकती हैं। इसमें निवेश करने के लिए आप नजदीक के पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं।

Advertisement

आपको पोस्ट ऑफिस से आवेदन फॉर्म लेकर फॉर्म नंबर-1 लेकर उसमें पर्सनल जानकारी समेत सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। अकाउंट खोलने के लिए फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र दिया जा सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।

ये है 32 हजार रुपये का ब्याज पाने का कैलकुलेशन

अगर आप 2 लाख रुपये कोदो साल के लिए इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा करते हैं तो 7.5% के इंटरेस्ट रेट से इस पर मिलने वाला कुल इंटरेस्ट करीब 32,000 रुपये आपको मिलेगा। यह राशि 40,000 रुपये की लिमिट से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप इस स्‍कीम में घर की किसी महिला के नाम से 2 लाख डिपॉजिट करते हैं तो 7.5% के हिसाब से 32,044 रुपये ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे। इसमें मैच्‍योरिटी 2,32,044 रुपये होगी। वहीं, 1,50 हजार रुपये निवेश करने पर दो साल बाद 1,74,033 रुपए मिलेंगे. ऐसे में 24,033 रुपये सिर्फ ब्‍याज के मिलेंगे।

Advertisement

अगर 1,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 7.5 फीसदी ब्‍याज दर के हिसाब से मैच्‍योरिटी के समय 1,16,022 रुपए मिलेंगे और 50,000 रुपये निवेश करने पर दो साल में 8011 रुपये ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्‍योरिटी पर कुल 58,011 रुपये आपको मिलेंगे। अकाउंट खुलने के एक साल बाद कुल जमा रकम में से 40 फीसदी तक रकम किसी इमरजेंसी में निकाली जा सकती है। मान लीजिए कि आपने इस स्‍कीम में 2 लाख रुपए जमा किए हैं तो एक साल बाद 80 हजार रुपए की निकासी कर सकते हैं।

Advertisement

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सरकारी योजना है जिस पर फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। इसे केंद्र सरकार ने पिछले साल (2023) में लॉन्च किया था। इस स्कीम से 18 साल से ज्यादा की कोई भी युवती या महिला अपना अकाउंट खुलवा सकती है।